दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां, पर इनको आना होगा क्लास

दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि छात्रों को राहत मिल सके और उनका स्वास्थ्य प्रभावित न हो। छुट्टियों के दौरान नियमित कक्षाएं बंद रहेंगी, लेकिन नौवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

कमजोर छात्रों को होगा फायदा
शिक्षा विभाग के अनुसार इन कक्षाओं के छात्रों के लिए उपचारात्मक (रिमेडियल) कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ये विशेष कक्षाएं भी 11 मई से ही शुरू होंगी। इसका उद्देश्य उन छात्रों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता देना है, जिन्हें पढ़ाई में किसी विषय को समझने में कठिनाई हो रही है या जिनकी तैयारी कमजोर है। खासतौर पर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को इससे काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।

बनी रहेगी छात्रों की निरंतरता
विभाग का मानना है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान इस तरह की कक्षाएं छात्रों की पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने में मदद करेंगी। साथ ही इससे विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार होने का अवसर मिलेगा।

Back to top button