Redmi का 25 हजार वाला 5G फोन सिर्फ ₹18,999 में

अगर आप भी काफी समय से लगभग ₹20,000 के बजट में एक नया 5G फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Redmi Note 15 SE 5G आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart अभी इस डिवाइस पर सीधे 20% का डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इसकी कीमत ₹20,000 से भी कम हो गई है।
इस डिवाइस में 6GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही इस फोन में 50MP कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी मिल रहा है। इसके अलावा, अगर आप उपलब्ध बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठाते हैं, तो इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी। साथ ही, इस डिवाइस पर स्पेशल एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। चलिए इस डील के बारे में जानते हैं…
REDMI Note 15 SE 5G पर डिस्काउंट ऑफर
डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो, इस डिवाइस की आम तौर पर कीमत लगभग 25 हजार है लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart अभी इस डिवाइस को सिर्फ ₹19,999 में खरीदने का मौका दे रहा है। इतना ही नहीं बैंक ऑफर शामिल होने पर फोन की असल कीमत और भी कम हो जाती है। Flipkart Axis Bank Credit Card या Flipkart SBI Credit Card का इस्तेमाल करके आप ₹1,000 का सीधा डिस्काउंट ले सकते हैं।
इस बैंक ऑफर के बाद फोन की फाइनल कीमत घटकर ₹18,999 हो जाती है। डील यहीं खत्म नहीं होती, इस फोन पर एक शानदार एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिससे आपको ₹13,950 तक का डिस्काउंट मिल सकता है, जो इस डील को और भी जबरदस्त बना देता है। साथ ही, आप इस फोन को No-Cost EMI प्लान पर भी खरीद सकते हैं, जिसकी किस्तें सिर्फ ₹6,667 से शुरू होती हैं।
REDMI Note 15 SE 5G के टॉप फीचर्स
Redmi Note 15 SE 5G एक किफायती और स्टाइलिश स्मार्टफोन है जो लगभग 7.35mm पतला है। इस फोन में 6.77-इंच का 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर मिल रहा है।
डिवाइस में 50MP का डुअल AI कैमरा और 5800mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। फोन Xiaomi HyperOS पर काम करता है। ये सभी खूबियां इसे ₹20,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन में एक शानदार फोन बना देती हैं।





