घर पर इन दो तरीकों से बनाएं ‘कोरियन राइस बॉल्स’

कोरियन कल्चर का क्रेज युवाओं में काफी तेजी से बढ़ा है। कोरियन ब्यूटी और ड्रामा के साथ-साथ कोरियन फूड्स को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
इसमें राइस बॉल्स सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिशेज में से एक है। यह चावल, सब्जियों और सॉस को मिलाकर बनाया जाता है। आप चाहें, तो एक नए ट्विस्ट के साथ इसे घर पर भी बना सकते हैं। आइए जानें इसकी दो अलग-अलग रेसिपीज।
क्लासिक कोरियाई स्टाइल कलरफुल राइस बॉल
सामग्री
2 कप स्टीम्ड चावल
1 गाजर (जूलियन कटी हुई)
½ कप पालक (ब्लांच किया हुआ)
½ कप शिमला मिर्च (लाल और पीली)
1 खीरा (पतला कटा)
½ कप मशरूम (सॉटे किए हुए)
1 टेबलस्पून तिल का तेल
1 टेबलस्पून सोया सॉस
1 टेबलस्पून गोचुजांग (कोरियाई चिली पेस्ट)
नमक स्वाद अनुसार
तिल के बीज सजावट के लिए
बनाने की विधि
सबसे पहले चावल को हल्का ठंडा कर लें जिससे बॉल्स बनाना आसान हो।
हर सब्जी को अलग-अलग हल्का-सा भूनें या ब्लांच करें और नमक डालें।
चावल में थोड़ा तिल का तेल और नमक मिलाकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।
हर बॉल को अलग-अलग सब्जियों से कवर करें, जैसे एक बॉल पर गाजर, दूसरी पर पालक, तीसरी पर शिमला मिर्च।सर्विंग प्लेट में सजाकर ऊपर से तिल के बीज और गोचुजांग सॉस डालें।
इंडियन-कोरियन फ्यूजन राइस बॉल
सामग्री
2 कप पके हुए चावल
1 उबला आलू (मैश किया हुआ)
½ कप पनीर (क्रम्बल किया हुआ)
½ कप बीटरूट (उबला और कद्दूकस किया हुआ)
½ कप हरे मटर (उबले हुए)
1 टेबलस्पून हरी मिर्च पेस्ट
1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
1 टेबलस्पून सोया सॉस
1 टेबलस्पून टोमैटो केचप
नमक और काली मिर्च स्वाद अनुसार
तेल हल्का फ्राई करने के लिए
बनाने की विधि
सबसे पहले चावल में आलू और पनीर मिलाकर बेस तैयार करें।अब इस बेस को तीन हिस्सों में बांट लें।
पहले हिस्से में बीटरूट मिलाएं (लाल रंग)।
दूसरे हिस्से में हरे मटर मिलाएं (हरा रंग)।
तीसरे हिस्से को ऐसे ही छोड़ें (सफेद रंग)।
अब इनसे छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर हल्का तेल लगाकर पैन में गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें।
अब इन्हें सोया सॉस और केचप की डिप के साथ सर्व करें।
यह रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट है, क्योंकि इसमें इंडियन फ्लेवर और कोरियाई प्रेजेंटेशन का मजेदार कॉम्बिनेशन मिलता है।





