6,500mAh बैटरी और 16GB तक RAM के साथ नया 5G फोन लॉन्च

इंफीनिक्स ने भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Infinix Note 60 Pro के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को अपनी Note 60 लाइनअप के पहले मॉडल के तौर पर पेश किया है।

यह नया स्मार्टफोन देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए तीन कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि इस फोन के पिछले पैनल पर एक Active Matrix डिस्प्ले देखने को मिल रहा है, जिसमें नोटिफिकेशन और दूसरी जानकारी दिखाई देती है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं…

Infinix Note 60 Pro की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Infinix Note 60 Pro की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है। जबकि सबसे महंगे 8GB + 256GB RAM वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।

लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी दे रही है जहां ग्राहक SBI, ICICI Bank, Yes Bank, Bank of Baroda और IDFC Bank के कार्ड पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। साथ ही 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।

फोन की पहली सेल 20 अप्रैल को Flipkart और Infinix के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। डिवाइस तीन कलर Deep Ocean Blue, Mocha Brown और Solar Orange में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Infinix Note 60 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में 6.78-इंच का 1.5K (1,208×2,644 पिक्सल) LTPS AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिवाइस Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी ऑफर कर रहा है। धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस में Adreno A810 GPU, 8GB LPDDR5 RAM और 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन भी मिल रहा है जिससे आपको 16GB तक RAM मिल जाएगी। फोन में 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज भी मिल रही है।

Infinix Note 60 Pro के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए इंफीनिक्स के इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा है, जहां 50-मेगापिक्सल (f/1.59) का प्राइमरी कैमरा है। डिवाइस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), 78-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस की सुविधा भी मिल रही है।

फोन में 8-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सामने की तरफ फोन में 13-मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस में 6,500mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

Back to top button