Samsung के गैलेक्सी S25 Ultra 5G पर सबसे बड़ी डील

क्या आप भी इन दिनों अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां, इस वक्त सैमसंग का Galaxy S25 Ultra 5G काफी सस्ते में मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इस डिवाइस पर जबरदस्त डील दे रहा है।

वैसे तो इस डिवाइस की कीमत 1,29,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी आप इस फोन पर 23,449 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट ले सकते हैं। इस फोन में 200MP कैमरा के साथ दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी मिल रहा है। चलिए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर डिस्काउंट
सैमसंग का Galaxy S25 Ultra 5G (12GB+256GB) अभी अमेजन पर 1,29,999 रुपये के बजाय 1,06,550 रुपये में लिस्टेड है, जिससे स्मार्टफोन पर सीधे 18% की छूट मिल रही है। इसका मतलब है कि डिवाइस 23,449 रुपये तक फ्लैट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

फोन पर कुछ खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिससे आप डिवाइस को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं। Axis Bank Credit कार्ड, SBI Credit Card EMI, BOBCARD EMI और OneCard Credit Card EMI ऑप्शन के साथ फोन पर 1000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 24,950 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। यह आपके पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन और अमेज़न की पॉलिसी के अनुसार आपके पिन कोड की उपलब्धता पर डिपेंड करेगा।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग के इस डिवाइस में 6.9-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक जा सकती है। साथ ही इस Galaxy S25 Ultra 5G में Qualcomm स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ Adreno 830 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग है।

फोटोग्राफी के लिए इस फ्लैगशिप डिवाइस में पीछे की तरफ 4 कैमरों का सेटअप है, जहां 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 12MP का कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Back to top button