Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,999 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी

क्या आप भी काफी वक्त से 20 हजार रुपये के बजट में कोई शानदार 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो सैमसंग का Galaxy A35 आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। फ्लिपकार्ट अभी इस डिवाइस पर सबसे शानदार डील दे रहा है। वैसे तो सैमसंग के इस फोन की कीमत 33,999 रुपये है, लेकिन अभी फोन पर 14 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है।

आप कुछ खास बैंक कार्ड इस्तेमाल करके और अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके और भी ज्यादा डिस्काउंट ले सकते हैं। डिवाइस में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। इसका कैमरा भी काफी अच्छा है, क्योंकि इसके पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं…

Samsung Galaxy A35 पर डिस्काउंट ऑफर
सैमसंग का Galaxy A35 इस वक्त ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 19,999 रुपये में लिस्टेड है, जो इसकी एक्चुअल कीमत 33,999 रुपये से सीधे 14 हजार रुपये तक कम है। इसके अलावा, खरीदार Flipkart Axis और Flipkart SBI Bank क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके डिवाइस पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं जिसके बाद फोन की कीमत सिर्फ 18,999 रुपये रह जाती है।

अगर आप अपने पुराने फोन से अपग्रेड कर रहे हैं, तो आप डिवाइस को एक्सचेंज करके 15,950 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं। हालांकि, आपके पुराने फोन की रियल एक्सचेंज वैल्यू उसके ब्रांड, मॉडल और उसकी वर्किंग कंडीशन पर डिपेंड करेगी।

Samsung Galaxy A35 के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग के इस शानदार फोन में 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,900 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिवाइस के अंदर पावरफुल स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट मिल रहा है और इसमें Adreno 710 GPU दिया गया है। डिवाइस में 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज है।

सैमसंग का ये डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है जहां 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस Android 15 के साथ आता है। फोन में 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Back to top button