टिहरी झील महोत्सव में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह

टिहरी झील में चार दिवसीय हिमालयन ओटू महोत्सव का आयोजन हो रहा है। आज टिहरी झील में एयर शो का आयोजन किया गया।

चार दिवसीय हिमालयन (O2) टिहरी झील महोत्सव के तीसरे दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) कोटी कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

इस दौरान टिहरी झील में एयर शो का आयोजन किया गया। वहीं, राज्यपाल ने स्टाल का निरीक्षण किया। साथ ही अमर शहीद श्रीदेव सुमन की बेड़ियों के दर्शन किए।

Back to top button