होली पार्टी में अचानक सामने आ जाए ‘Ex’? घबराने के बजाय अपनाएं 5 टिप्स

होली का त्योहार रंगों और खुशियों का होता है, लेकिन कभी-कभी यही रंग पुरानी यादों को भी ताजा कर देते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ होली पार्टी में जा रहे हैं और तभी अचानक सामने आपका एक्स पार्टनर दिख जाए तो क्या करना चाहिए?
ऐसे में मुमकिन है कि एक पल में आपका पूरा मूड खराब हो जाए, दिल की धड़कन तेज हो जाएं और दिमाग पुराने बातों को दोहराने लगे। ऐसे में घबराने की बजाय समझदारी से काम लेने की ज्यादा जरूरत होती है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि ऐसी स्थिति में खुद को कैसे संभालना चाहिए, जिससे त्योहार का मजा खराब न हो।
खुद को रखें तैयार
होली की पार्टी में अगर अचानक एक्स से सामना हो जाए, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं। सबसे पहले गहरी सांस लें और उससे बिना किसी झिझक के बात करें, इससे आपकी मैच्योरिटी दिखेगी। अगर वह अपने नए पार्टनर के साथ आया है, तो जलन वाले भाव न रखें और अच्छी तरह से बात करें। बातों-बातों में अपनी नई कामयाबी या खुशियों का भी जिक्र करें और खुद को कॉन्फिडेंट दिखाएं, जिससे उन्हें लगे कि आप वाकई आगे बढ़ चुके हैं।
खुद को रखें पॉजिटिव
ब्रेकअप के बाद एक्स के सामने आते ही घबराहट होना आम बात है। होली खेलते समय पुराना प्यार सामने आ जाए, तो चेहरे पर एक खूबसूरत स्माइल रखें और खुद को शांत रखें। साथ ही, नेगेटिव सोचने की बजाय पॉजिटिव सोचें। जब तक आप घर वापस न आ जाएं, तब तक खुद को बस कूल बनाए रखने की कोशिश करें।
अनजान बनने की न करें कोशिश
होली खेलते समय अचानक एक्स दिख जाए, तब उसे देखकर अनजान बनने की कोशिश भूलकर भी न करें। अगर आपने अपने पुराने रिश्ते को समझदारी से खत्म किया है, तो पार्टी में हाय-हैलो और नॉर्मल बातचीत जरूर करें। इससे आप ज्यादा समझदार लगेंगे और अपनी लिमिट्स को ध्यान में रखकर मस्ती करें।
ब्रेकअप की वजह रखें याद
होली पार्टी में एक्स के दिखने पर उसके साथ रंगों की मस्ती में घुलने-मिलने से बचें। भावनाओं में बहने की बजाय याद रखें कि आपका ब्रेकअप क्यों हुआ था। जरूरत पड़े तो फोन में नोट लिखकर रखें। होली सेलिब्रेशन में कई लोग ठंडाई पी लेते हैं और वह फिर अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाते, जिससे रिश्ते और उलझ जाते हैं। ऐसे में खुद को समझाएं कि आप लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।
हुकअप करने से बचें
पार्टी के नशे में कई लोग एक्स के करीब चले जाते हैं, लेकिन आप इस गलती को करने से बचें। होली की मस्ती के बीच अगर आप ऐसा करते हैं, तो बाद में आपको सिर्फ पछतावा होगा। इसलिए आप अपनी पुरानी बातों को पीछे ही छोड़ें और अपने करियर पर ध्यान दें। खुद को याद दिलाएं कि आप लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं या बढ़ने को तैयार हैं।





