आज यूपी में भारी बारिश और आंधी का Alert! IMD ने दी सावधान रहने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में अब मौसम बदल चुका है और लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। अब सुबह के समय ही सिर्फ हल्की ठंड का एहसास होता है, लेकिन जैसे ही धूप निकल जाती है तो लोगों को गर्मी महसूस होने लगती है। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
फिर बदलेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। 2 मार्च से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि बारिश ज्यादा तेज नहीं होगी, लेकिन तेज हवाओं का असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ सकता है। विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
इन जिलों में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में तापमान बढ़ेगा। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, इटावा, फैजाबाद, हमीरपुर, मैनपुरी, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद और सीतापुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मार्च की शुरुआत में ही गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।





