ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा? बारिश की उलझन ने सभी टीमों की टेंशन बढ़ाई

टी20 विश्व कप सुपर-8 में आज पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से होगा। पाकिस्तान के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा है क्योंकि पिछले मैच में बारिश के कारण उन्हें झटका लगा था। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें हर हाल में जीतना होगा। आज बारिश की संभावना बहुत कम है, जिससे पूरे ओवर का खेल होने की उम्मीद है। अगर पाकिस्तान जीतता है, तो वे अपनी किस्मत खुद तय करेंगे, वरना उन्हें अन्य टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
इंग्लैंड का आज सामना टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में पाकिस्तान से होना है। ये मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 मैच में मैदान पर वापसी करने के लिए बेताब होगी। इसी मैदान पर पाकिस्तान का पहला सुपर-8 मैच बारिश से धुल गया था, लेकिन आज का मैच सिर्फ मैच नहीं, बल्कि ये सेमीफाइनल के लिहाज से करो या मरो मैच से कम नहीं होगा।
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की इंग्लैंड से आज भिड़ंत
दरअसल, सुपर-8 में हर टीम को सिर्फ तीन-तीन मैच खेलने हैं और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कोई भी चूक नहीं करनी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के चलते मैच रद होने से पाकिस्तान को पहले ही झटका लग चुका है, जिससे इंग्लैंड के खिलाफ आज का मैच बेहद अहम बन गया है। आज भी मैच रद हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा, लेकिन क्वालिफिकेशन के हिसाब से इससे काम नहीं चलेगा।
ENG vs PAK Weather: बारिश की संभावना बेहद कम
राहत की खबर ये है कि इस बार मौसम काफी बेहतर है। एक्युवेदर के मुताबिक बारिश की संभावना सिर्फ 2 फीसदी है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि मैच में फैंस को पूरे-पूरे ओवर देखने को मिलेंगे। कैंडी के पल्लेकेले में तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो शाम को 25 डिग्री तक गिर सकता है।
बारिश से धुला मैच तो किसे होगा फायदा?
सुपर-8 मैच में आज पाकिस्तान को श्रीलंकाई परिस्थितियों में खेलने का फायदा मिल सकता है, क्योंकि अभी तक उन्होंने अपने सभी मैच इसी द्वीप पर खेले हैं, जिससे यहां कि पिच को वो समझ चुके हैं।
वहीं, अगर आज का मैच बारिश की वजह से धुल जाता है तो भी पाकिस्तान की मुश्किलें कम नहीं होंगी। उनके पास 2 अंक ही रहेंगे और उन्हें अगले मैच को हर हाल में जीतना ही होगा। इसके अलावा उन्हें सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
मैच रद होने से सीधा फायदा श्रीलंकाई और न्यूजीलैंड की टीम को मिलेगा, क्योंकि दोनों टीमों के पास मौका है कि वो अपने बचे हुए दो-दो मैच में जीत हासिल कर 5-5 अंक तक पहुंच सके। अगर कई टीमों के 4-4 अंक होते है तो क्वालिफिकेशन का फैसला नेट रन रेट से होगा।
इससे साफ है कि पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड को हराकर अपनी किस्मत का फैसला खुद लेना होगा, वरना बाकी टीमों के नतीजों पर उसे निर्भर रहना पड़ेगा।
ग्रुप-2 से सेमीफाइनल का क्या बन रहा समीकरण?
अगर आज पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड पर जीत हासिल कर लेती है तो उसके तीन अंक हो जाएंगे और फिर आखिरी मैच में श्रीलंका को हराकर पांच अंकों के साथ सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर सकता है।
फिर चाहे बाकी मैचों में कुछ भी हो, लेकिन इससे क्वालिफिकेशन पूरी तरह पाकिस्तान के हाथ में आ जाएगा। अगर पाकिस्तान हारता है तो उसके सिर्फ एक अंक रह जाएंगे और उसे उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हराए, तभी पाकिस्तान की उम्मीदें बनी रहेगी। ऐसे में नेट रन रेट भी अहम भूमिका निभा सकता है।
पाकिस्तान की टीम
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह और ख्वाजा नफे
इंग्लैंड की टीम
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग और रेहान अहमद





