आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का सबसे आसान तरीका

हाल ही में UIDAI ने आधार मोबाइल एप का फुल वर्जन पेश किया है जिसके बाद इसमें नई सुविधाओं के साथ कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। नए अपडेट के बाद एप का लुक और इंटरफेस भी काफी ज्यादा शानदार हो गया है। हालांकि अपडेट के बाद कुछ फीचर्स अब अलग जगह पर दिखाई दे रहे हैं। इस बदलाव के बाद कई यूजर्स के मन में ये सवाल चल रहा है कि क्या अब आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका भी चेंज हो गया है। तो चलिए आज इसी बारे में विस्तार से जानते हैं…
Services सेक्शन से बदलें मोबाइल नंबर
दरअसल, अभी भी प्रोसेस पहले जैसी ही है, लेकिन अब नंबर अपडेट करने का ऑप्शन एप के Services सेक्शन में देखने को मिल रहा है। नए वर्जन की मदद से यूजर्स आसानी से घर बैठे ही अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर चेंज करने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं, जिससे आधार सेंटर जाने की जरूरत न के बराबर रह जाती है। इसके अलावा UIDAI ने एप में कई नई सुविधाएं भी ऐड की हैं।
अपडेट के बाद एप से अब यूजर्स किसी और शख्स के आधार को भी वेरिफाई कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने बायोमैट्रिक डेटा को लॉक और अनलॉक भी कर सकते हैं और आधार से जुड़ी कई जरूरी सेवाओं का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। एप में अब मोबाइल नंबर अपडेट करना तो काफी ज्यादा आसान हो गया है। चलिए पूरा प्रोसेस जानते हैं…
आधार में जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट कैसे करें?
सबसे पहले आधार एप को ओपन करें और नीचे दिए गए Services टैब पर जाएं।
इधर आपको Mobile Number Update ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
इसके बाद Continue to Update Mobile Number पर क्लिक करें।
यहां अब वो नया मोबाइल नंबर एंटर करें जिसे आप आधार से लिंक करना चाहते हैं।
इसके बाद नए नंबर पर आए OTP को एप में डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
बताए गए ऑथेंटिकेशन स्टेप्स को फॉलो करें।
प्रोसेस कम्पलीट होने के बाद आपकी रिक्वेस्ट UIDAI को भेज दी जाएगी।
हालांकि इस सुविधा के लिए आपको 75 रुपये की फीस देनी होगी और नंबर अपडेट होने में आमतौर पर 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। इतना ही नहीं आप रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद एप से इसका स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं।





