हलवारा एयरपोर्ट से एयर इंडिया शुरू करेगा दो उड़ान, एयरफोर्स ने दी मंजूरी

हलवारा एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल लुधियाना बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र को आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

हलवारा एयरपोर्ट से एयर इंडिया जल्द ही दो फ्लाइट शुरू करने जा रही है। शुरुआती चरण में दिल्ली–हलवारा रूट पर उड़ान संचालित की जाएगी। यह जानकारी मंत्री संजीव अरोड़ा ने दी है। उन्होंने कहा कि इससे मालवा क्षेत्र के लोगों को हवाई यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इंडियन एयरफोर्स ने मंजूरी दे दी है। एयर इंडिया ने हलवारा एयरपोर्ट पर अपना स्टाफ तैनात करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिससे उड़ान संचालन का रास्ता साफ हो गया है।

उन्होंने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट के माध्यम से मालवा क्षेत्र के विकास को गति दी जाएगी और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। हलवारा एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल लुधियाना बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र को आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था।

Back to top button