मेकअप उतारते समय ध्यान रखे ये बातें

मेकअप करने में जितना समय लगता है, उससे कही अधिक समय इसे उतारने में लगता है. मेकअप करने में की गई गलतियों से तो स्किन को नुकसान पहुँचता है मगर मेकअप गलत तरीके से उतारने में भी स्किन को नुकसान होता है. आपको बता दे मेकअप उतारना बहुत जरूरी है वरना स्किन को इससे नुकसान होता है.

मेकअप उतारते समय ध्यान रखे ये बातें

बिना मेकअप उतारे सोने से झुर्रियों की समस्या भी हो जाती है. आंखों का मेकअप किसी कपड़े से रगड़कर या सिर्फ पानी से धो कर न उतारे. अच्छे मेकअप रिमूवर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करे. कॉटन बॉल और जैतून तेल से आंखों के आसपास का मेकअप हटाए. मेकअप वाइप्स का इस्तेमाल करती है तो खरीदते समय यह ध्यान रखे कि इसमें ज्यादा एल्कोहल न हो. साबुन से मेकअप न निकाले.

मेकअप उतारने के लिए कच्चे दूध, बादाम के तेल का इस्तेमाल करे. क्लीजिंग मिल्क को रूई की सहायता से पूरे चेहरे पर लगाएँ फिर कुछ देर बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. क्लींजिंग के बाद चेहरे पर हल्के हाथो से मॉश्चराइजर लगाए.

Back to top button