श्रीनगर: जयशंकर की बांग्लादेश यात्रा पर फारूक अब्दुल्ला ने जताई खुशी

फारूक अब्दुल्ला ने जयशंकर की बांग्लादेश यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पुराने रिश्तों को मजबूती मिलेगी। कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमलों को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिटलर के रास्ते पर हैं, लेकिन अतिवाद का अंत तय है।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की बांग्लादेश यात्रा को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि वह खुश हैं कि विदेश मंत्री वहां गए और पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री खालिदा जिया के जनाजे में शामिल हुए। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि बांग्लादेश भारत का पुराना दोस्त है और इस रिश्ते को आगे बढ़ाया जाना चाहिए, जिससे दोनों देशों के संबंधों को मजबूती मिलेगी।

वहीं, अन्य राज्यों में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर कथित हमलों के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का मकसद अलग है और वे हिटलर के रास्ते पर चल रहे हैं। उनका आरोप है कि ऐसे लोग देश में हिटलर जैसी हुकूमत चाहते हैं।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जैसे हिटलर का अंत हुआ और नाज़ीवाद खत्म हुआ, वैसे ही एक समय आएगा जब ये अतिवादी ताकतें भी खत्म हो जाएंगी।

Back to top button