आज शेयर बाजार में कारोबार होगा या नहीं? 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा दोनों

नई दिल्ली लगातार गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार (Stock Market Holiday Today) में तेजी आई। आरबीआई के नीति घोषणा के बाद 1 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार मजबूत हुआ। गांधी जयंती और दशहरा के कारण 2 अक्टूबर को बाजार बंद रहा। बीएसई और एनएसई दोनों पर कारोबार नहीं हुआ। अब शेयर बाजार 3 अक्टूबर शुक्रवार को खुलेगा। दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग होगी।

लगातार 8 दिन गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गयी। आरबीआई के पॉलिसी ऐलान के बाद 1 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती के साथ कारोबार हुआ और निफ्टी 24,850 के आसपास बंद हुआ। कल सेंसेक्स 715.69 अंक या 0.89 प्रतिशत बढ़कर 80,983.31 पर और निफ्टी 225.20 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 24,836.30 पर बंद हुआ।

आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2025) भी है और दशहरा भी। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आज शेयर बाजार खुलेगा या नहीं? आइए बताते हैं।

BSE-NSE दोनों पर है छुट्टी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा। बीएसई और एनएसई दोनों ही बंद रहेंगे। इस बार गांधी जयंती और दशहरा एक ही दिन पड़ गए, इसलिए एक ही छुट्टी है। अगर ये अलग-अलग दिन पड़ते, तो दोनों ही दिन शेयर बाजार बंद रहते, क्योंकि स्टॉक एक्सचेंजों पर दोनों की ही छुट्टी बताई गई है।

अब कब खुलेगा शेयर
अब शेयर बाजार शुक्रवार 3 अक्टूबर को खुलेगा। फिर उसके बाद शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। सोमवार से शेयर बाजार में फिर से ट्रेडिंग शुरू होगी।

ये रही इस साल की बाकी छुट्टियों की लिस्ट
दिवाली लक्ष्मी पूजन – 21 अक्टूबर (मंगलवार)
दिवाली बलिप्रतिपदा – 22 अक्टूबर (बुधवार)
प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव – 05 नवंबर (बुधवार)
क्रिसमस – 25 दिसंबर (गुरुवार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button