11 जुलाई २०१७ दिन मंगलवार: जानिए आज किस पर कृपा करेंगे बजरंगबली

◆आज का पञ्चांग◆

11 जुलाई २०१७ दिन मंगलवार. आप सबका मंगल हो.

11 जुलाई २०१७ दिन मंगलवार: जानिए आज किस पर कृपा करेंगे बजरंगबली ऋतु-वर्षा
माह-आषाढ़ मास
सूर्य-दक्षिणायन उत्तर गोल वर्षा ऋतु
सूर्योदय:-05:15
सूर्यास्त:-06:45
राहू काल (अशुभ समय) प्रातः अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट
तिथि:-द्वितीया तिथि 
पक्ष:-श्रावण कृष्णा 
दिशाशूल -पूर्व

आज का राशिफल – 11 जुलाई २०१७

मेष (Aries): आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पडे़गी। कार्यभार बढ़ सकता है।

वृषभ (Taurus): नए कार्य प्रारंभ होंगे। लंबे प्रवास का योग है। दूर स्थित स्नेहीजनों या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। परेदश जाने की संभावनाएं बनेगी। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है।

मिथुन (Gemini): नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध पर संयम में नहीं रखेंगे तो अनिष्ट होने की संभावना है। खर्च अधिक होने से धन के संकट का अनुभव होगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।

कर्क (Cancer): वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसाय में आपको लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे। 

सिंह (Leo): आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें। रोज के कामों में रुकावट आ सकता है। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है।

कन्या (Virgo): आज आपको कलह और चर्चा से दूर रहें। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं आएंगी। प्रियजन से हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतें।

तुला (Libra): मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। रिस्तेदारों से विवाद के कारण मन को चोट पहुंच सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। सभी कामों में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी।

धनु (Sagittarius): आज असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में बेचैनी रहेगी। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च होगा।

मकर (Capricorn): आज आप का प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यालय में तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें।

कुंभ (Aquarius): स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी की झंझट में न पड़ें। पूंजी निवेश में ध्यान रखें। क्रोध पर संयम रखें। धन के खर्च का योग है।

मीन (Pisces): आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पडे़गा। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है।

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1 आज आषाढ़ माह शुक्लपक्ष दशमी तिथि है
2 आज विवाह मुहूर्त है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

भक्ति भक्त भगवंत गुरु चतुर नाम वपु एक।
इनके पद बन्दन करौ नसय विघ्न अनेक।।

अर्थ:- श्री भक्त माल जी की सुप्रसिद्ध चौपाई है कि प्रभु की भक्ति ,प्रभु के भक्त,स्वयं प्रभु व सद गुरु ये चारों नाम केवल अलग अलग है किंतु वास्तव में चारों एक ही तत्व है । इनके चरणों मे सेवा करने से प्रभू श्री सीताराम व राधा कृष्ण की सेवा का फल मिलता है जिसके प्रभाव से जीवन मे जीव के संचित ,क्रियमाण,व प्रारब्ध युक्त पाप ताप सवर्था नष्ट हो जाते है व जीवन निष्कंटक भय मुक्त हो जाता है।

“अस्तु इनकी सेवा निरन्तर करनी ही चाहिए।”

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button