8 जुलाई दिन शनिवार का पञ्चांग: जानिए आज किसके बिगड़े काम बनायेंगे शनिदेव

◆आज का पञ्चांग◆

।आप सबका मंगल हो 8 जुलाई दिन शनिवार।

8 जुलाई दिन शनिवार का पञ्चांग: जानिए आज किसके बिगड़े काम बनायेंगे शनिदेव ऋतु-ग्रीष्म
माह-आषाढ़
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:14
सूर्यास्त:-06:46
राहू काल(अशुभ समय)प्रातः
09:00से 10:30बजे तक
तिथि:-चतुर्दशी
पक्ष:-शुक्ल
दिशाशूल:-पूर्व

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आप का दिन मांगलिक कार्यों से प्रारम्भ होगा। पारिवारिक प्रसन्नता मिलेगी। उदर पीड़ा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में प्रगति मिलने की संभावना बन रही है।

सुझाव:-आज आप काली गाय को भर पेट हरा चारा दान दें या हरी चीज खिलावें लाभ होगा।
शुभरंग:-हरा

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आपको आपके कार्य मे बड़ी सफलता के आसार बनने की सुरुवात होगी। व्यवसाय सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक सहमति बनेगी।

सुझाव:-आज आप श्री लक्ष्मी गणेश का जलाभिषेक करें।
शुभरंग:-हल्का लाल

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आपको सरकारी द्योग मिलेगा। पूर्व लम्बित कार्यों में सफलता मिलने के आसार बनेंगे। पारिवारिक सहयोग मोलेगा। पूजीं निवेश से अभी बचें।

सुझाव:-आज आप गाय को गुड़ व उसमे थोड़ी पिसी हल्दी मिला कर खिलावें उत्तम होगा।
शुभरंग:-हल्का पीला

( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )
कर्क
आज आपको व्यवसाय में सीघ्र सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। पारिवारिक सहयोग से लाभ होगा। आकस्मिक यात्रा का योग बन सकता है।

सुझाव:-आज आप मधू का सेवन सुबह खाली पेट करें यदि हो सके तो शनि मंदिर में दान दें उत्तम होगा।
शुभरंग:-चॉकलेटी

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
शुभ समाचार मिलेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेशादि लाभ देंगे। यात्रा से लाभ तथा नौकरी इत्यादि में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

सुझाव:-आज आप काले तिलोदक द्वारा भगवान शंकर का अभिषेक करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-सुनहला

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आप को अचानक लाभ के अवसर बनेंगे। यात्रा से लाभ तथा धनागम होगा। नौकरी में आप को प्रोन्नति मिलने की संभावना बन रही है।

सुझाव:-आज आप काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाये लाभ होगा।
शुभरंग:-बादामी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज आप जोखिमभरे कार्य न करें। कलह, विवाद, दुर्घटना से हानि तथा क्लेश हो सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा हैं। अधिक प्रयास का कम फल मिलेगा।

सुझाव:- आप पिले पुष्पों द्वारा रोज भगवान गणेश की उपासना करें लाभ होगा।
शुभरंग:-केसरिया

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आपको आपके कार्य कौशल व पराक्रम से लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन आ सकता है। यात्रा लाभकारी होगी। निवेशादि लाभ देंगे। साहित्यिक रुचि जागृत होगी।

सुझाव:-आप किसी पीली वस्तु का दान करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-हरा

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आप जीवनसाथी को लेकर चिंतित रह सकते है। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नई योजना प्रभावशाली रहेंगी। निवेशादि लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। व्यक्तिगत चिंता रह सकती है।

सुझाव:-आज आप काले छाते का दान किसी सुयोग्य ब्राम्हण को दे उत्तम होगा।
शुभरंग:- पीला

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आपके राजकीय कार्यों में रुकावट दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। निवेशादि लाभ देंगे। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।

सुझाव:-आज आप माता रानी के मंदिर में एक नारियल अर्पण कर उसका प्रशाद बाटें उत्तम होगा।
शुभरंग:-गुलाबी

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप को व्यवसायिक सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक सहयोग से बिगड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें

सुझाव:-आज आप भगवान शिव की उपासना लघु मृत्युंजय मंत्र से करें धुभ होगा।
शुभ रंग:-आसमानी

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप का मन रचनात्मक कार्यों में निरत रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी। राजकीय कार्यों की रुकावट दूर होगी। व्यापार ठीक चलेगा। धनागमन उत्तम रहने की संभावना बन रही है।

सुझाव:-आज आप पीपल के वृक्ष में जल अर्पण अवश्य करें उत्तम होगा।
शुभरंग:-श्वेत

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1 आज भी आषाढ़ माह शुक्लपक्ष चतुर्दशी तिथि है।
2 व्रत के लिए पूर्णिमा आज है किन्तु पूर्ण पूर्णिमा तिथि कल मान्य है।
3 आज कोकिला व्रत है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

राम नाम अमित प्रभावा।
संत पुरन उपनिषद गावा।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसी बाबा कहते है कि राम नाम का प्रभाव अतुलनीय है, जिसकी महिमा संत वेद पुराण व उप निषदों में विशेष वर्णित है।

अस्तु नाम का आश्रय लेने वाला सर्वथा सुखी रहता है।

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button