सुसाइड से पहले स्टूडेंट ने लिखा सुसाइड नोट और फिर पंखे से लटक गया

जयपुर।शहर के वैशाली नगर में रहने वाले एक छात्र ने निजी हॉस्टल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं, पुलिस को तलाशी के दौरान उसकी जेब में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने सिर्फ पांच शब्द लिखे हैं- ”सॉरी मुझे माफ कर देना”।

– सूचना पर पहुंची वैशाली नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
– पोखरण का रहने वाला स्टूडेंट नरेंद्र सिंह पिछले डेढ़ साल से जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। नरेंद्र के साथ रहने वाले स्टूडेंट के अनुसार परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
– पोखरण का रहने वाला स्टूडेंट नरेंद्र सिंह पिछले डेढ़ साल से जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। नरेंद्र के साथ रहने वाले स्टूडेंट के अनुसार परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
ये भी पढ़े: पापा के साथ बंदरों को रोटियां डालने गई थी लड़की, पिता ने पीछे पटलकर देखा तो बेटी की पड़ी थी लाश
– नरेंद्र ने शनिवार रात को अपने कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
-सुबह नरेंद्र के मकान मालिक ने जब नरेंद्र के कमरे में देखा तो उन्हें नरेंद्र पंखे से लटका मिला। – मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
– मौत की सूचना मिलते ही मृतक स्टूडेंट के पिता लक्ष्मण रवाना हो गए। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। लेकिन सुसाइड के पीछे की तस्वीर साफ नहीं हो पाई हैं।





