पापा के साथ बंदरों को रोटियां डालने गई थी लड़की, पिता ने पीछे पटलकर देखा तो बेटी की पड़ी थी लाश

शाहपुरा/जयपुर। जयपुर जिले के शाहपुरा में मयूरा होटल के सामने एक ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पर पीछे बैठी लड़की उछलकर ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहे उसके पिता को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

बंदरों को रोटियां डालकर वापस घर आ रहे थे, पिता और बेटी….
– थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शाहपुरा के श्याम कॉलोनी में रहने वाले गिरिराज खंडेलवाल अपनी 20 साल की बेटी मोनिका खंडेलवाल के साथ बंदरों को रोटियां डालकर वापस घर आ रहे थे।
– इसी दौरान जब पिता अौर बेटी मयूरा होटल के पास पंहुचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे मोनिका उछलकर ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
– मोनिका के पिता स्कूटी चला रहे थे, जब ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मारी तो गिरिराज आगे जा गिरे। गिरिराज को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई
– इधर चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौपा दिया।
ऐसे बनकर कर आई मौत
– मोनिका के परिजनों ने बताया कि मोनिका इसी शनिवार को पापा के साथ बंदरों को रोटी डालने गई थी। हमें क्या मालूम था की आज बेटी को मौत बुला रही हैं।
– जबकि हमेशा उसके पिता गिरिराज अपने साथी हनुमान बंगाली के साथ उसकी जीप लेकर रोटी डालने जाते थे, लेकिन जीप खराब होने पर रोटी डालने स्कूटी से जाने लगे।
– सुबह मोनिका भी गिरिराज के पास आकर खड़ी और बोली मैं भी आपके साथ चलूं।
-गिरिराज मोनिका को अपने साथ ले गए। शाहपुरा के अलवर तिराहा के पास दोनों ने बंदरों को रोटियां डाली और वापस घर आ रहे थे।
– लेकिन मयूरा होटल के पास पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे मोनिका की मौत हो गई।





