अभय चौटला बोले- बीजेपी सरकार बनाने में पूर्व मुख्यमंत्री ने की मदद

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सरकार बनवाने में मदद की थी। अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाए कि हुड्डा ने उन्हीं लोगों को टिकट दिए जो जीतने की बजाय हार रहे हों। अभय सिंह चौटाला ने कई उदाहरण दिए यह भी कहा उचाना से विजेंद्र सिंह को हरवाने में भी हुड्डा ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। इसका कारण यही था कि विजेंद्र सिंह अगर जीत जाते तो की कांग्रेस हाई कमान उन्हें मौका ना दे दे, यही हुड्डा को डर था।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 25 सितंबर को रोहतक में ताऊ देवीलाल के जन्म दिवस कार्यक्रम को लेकर भी जानकारी दी। अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी के सदस्यता चली गई थी तो भाजपा ने उनकी तुरंत कोठी खाली कर दी थी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेता प्रतिपक्ष पद से 1 साल पहले से हट चुके हैं, लेकिन उनकी कोठी आज तक खाली नहीं कराई गई। इससे साबित होता है कि हुड्डा ने भाजपा की मदद की थी और भाजपा उन्हीं एहसानों को और उतार रही है।

जीएसटी लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया कि जीएसटी के अगर स्लैब रेट कम किए गए हैं तो पहले जो लूटपाट की गई थी जीएसटी के नाम पर वह भी तो पैसा लोगों का वापस होना चाहिए। भाजपा के सेवा पखवाड़े को लेकर भी कहा कि भाजपा इससे ज्यादा क्या सेवा करेगी पूरे प्रदेश को पानी में डुबो दिया, मदद के नाम पर अभी तक कुछ नहीं मिला केवल हवाई सर्वेक्षण हुए। इससे ज्यादा किसानों की कोई मदद नहीं की गई।

Back to top button