मीरा: सिद्धांतों पर टिके रहना बहुत बड़ा कठिन काम

पटना. यूपीए की तरफ से राष्ट्रपति की उम्मीदवार मीरा कुमार ने शनिवार को कहा कि बिहार मेरा जन्मभूमि और कर्मभूमि है। बिहार में कैंसर की तरह जातिवाद फैल रहा है। संप्रदायिक तत्व बिहार पहुंची है तो उसे यहां कि एकता नष्ट कर देती है। बिहार के दबे कुचले और दलितों के अधिकार के लिए निरंतर लड़ती रही हूं। अपने सिद्धांतों पर टिके रहना बहुत बड़ा कठिन काम होता है। 
मीरा: सिद्धांतों पर टिके रहना बहुत बड़ा कठिन काम
– मीरा ने कहा कि गांधी जी की विचार धारा जो बिहार की विचार धारा है। जिसमें मुझे आस्था है।
– मैंने चुनाव प्रचार गांधी जी के साबरमती आश्रम से किया। मुझे यहां पर उर्जा और शक्ति मिलती है।
– विचार धारा की लड़ाई और सिद्धांतों पर टिके रहने का काम बड़ा चुनौती वाला होता है।
– यहां के बाद मैं रांची जाने वाली हूं। मीरा ने कहा कि निर्वाचक मंडल के जो भी सदस्य हैं उनसे समर्थन मांगी हूं।
– जिस दिन मैं आई थी उस दिन अशोक चौधरी ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। जो कार्यक्रम में शामिल नहीं थे वह भी मुझे समर्थन किए हैं।
 
 
 
Back to top button