एक जेल में बंद हैं ये दोनों कुख्यात अपराधी, पहले थे पक्के दोस्त,अब बन गए जानी दुश्मन

पटना. दरभंगा जेल में बंद कुख्यात अपराधी संतोष झा और मुकेश पाठक आमने सामने हो गए हैं। रंगदारी, लूट और हत्या से वसूले गए पैसा को लेकर इन दोनों के बीच तलवारें तन गयी है। ये दोनों हाल तक गहरे मित्र थे, लेकिन ये अब जानी दुश्मन हो गए हैं। यही वजह है कि संतोष और मुकेश के गुर्गे एक दूसरे के जान के पीछे पड़ गए हैं। बहरहाल, हर स्तर पर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस बात की सूचना दरभंगा पुलिस को दे दी गयी है।
एक जेल में बंद हैं ये दोनों कुख्यात अपराधी, पहले थे पक्के दोस्त,अब बन गए जानी दुश्मन
पैसा की लेन देन को लेकर आमने सामने हुए ये दोनों….
कुख्यात अपराधी मुकेश पाठक और संतोष झा दरभंगा में हुए दोहरे इंजीनियर हत्याकांड के बाद सूर्खियों में आये थे। लेवी की रकम नहीं देने पर मुकेश पाठक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिन दहाड़े अत्याधुनिक हथियार से हमला कर दोनों इंजीनियर की हत्या कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद संतोष और मुकेश पाठक के नाम का दहशत दरभंगा में ही नहीं पूरे प्रदेश में फैल गया था। इसका लाभ लेकर संतोष झा ने कई व्यवसायियों से बतौर रंगदारी 15 करोड़ से ज्यादा रुपया तब वसूला था।

ये भी पढ़े: अब लालू की बेटी और दामाद पर ED का शिकंजा, तीन ठिकानों पर छापा

मुकेश के गुर्गों ने वसूले थे पैसा
दोहरे इंजीनियर हत्या के समय संतोष झा जेल में था और मुकेश पुलिस से नजरें बचाते फिर रहा था। इधर, हत्या के बाद दरभंगा सहित अन्य जिले में मुकेश पाठक और संतोष झा के नाम का खौफ पूरे प्रदेश में फैल चुका था। संतोष ने इसका लाभ उठाते हुए मुकेश के लड़कों से शहर में जमकर रंगदारी वसूला। पुलिस भी ये मानती है कि दरभंगा में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद संतोष और मुकेश के गिरोह ने 15 करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली किया है। संतोष ने तब रंगदारी वसूल रहे लड़कों को एक मोटी रकम देने का वादा किया था। लेकिन, पैसा मांगने पर संतोष ने देने से इंकार कर दिया। इसको लेकर संतोष और मुकेश के बीच विवाद बढ़ गया है।
 
लेवी और रंगदारी के पैसा से पटना, दिल्ली में खरीदा जमीन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि संतोष झा ने लेवी, हत्या, लूट और रंगदारी से प्राप्त पैसा से पटना, दिल्ली और मुम्बई में अपने नाम से जमीन खरीदा है। इधर, जेल सूत्रों का कहना है कि जिन लड़कों ने संतोष झा से रंगदारी, लेवी, लूट और हत्या से प्राप्त रकम में अपने हिस्से की मांग किया संतोष ने उन सभी को दरभंगा में हुए दोहरे इंजीनियर मर्डर केस में नाम डलवा कर जेल में बंद करवा दिया। फिलहाल ऐसे 12 लोग दरभंगा जेल में बंद हैं।
 
पैसा के लिए मुकेश अपने गुर्गों के साथ बना रहा है दबाव
मुकेश पैसा को लेकर अपने गुर्गों के साथ संतोष झा पर दबाव बना रहा है। दरभंगा जेल सूत्रों का कहना है कि पहले तो ये बातचीत से पूरा मामला का हल निकालना चाह रहे थे। लेकिन संतोष झा की ओर से पैसा देने में आना कानी करने पर ये अब संतोष की हत्या करने पर उतारू हो गए हैं।
Back to top button