राज्य में जीएसटी लागू करने की मांग

जम्मू। डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि प्रदेश में जीएसटी को जल्द से जल्द लागू किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्तक्षेप कर जीएसटी को रियासत में भी लागू करवाना चाहिए।
राज्य में जीएसटी लागू करने की मांग
लागू न होने से राज्य में वित्तीय संकट का सामना भी करना पड़ सकता है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इसे लागू करवाने को लेकर समर्थन देने की अपील की है। इसके लागू न होने से सामान की सप्लाई भी बाधित होगी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जीएसटी को लागू करने के लिए उद्योगपतियों को समर्थन देने को कहा है। इस मौके पर वीएम मगोत्रा, ननक चंद, मदन लाल, सुभाष, सुरेंद्र, प्रेम शर्मा, रमन शर्मा आदि मौजूद रहे। 
 
 
 
Back to top button