लव मैरिज से नाराज लड़की की फैमिली ने लड़के के घरवालों पर किया तेजाब से हमला

अररिया (मुजफ्फरपुर).प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के घरवालों पर रविवार को तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में सात लोग जख्मी हो गए। जख्मी सभी लोगों को इलाज के लिए रानीगंज अस्पताल लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया गया। घटना रानीगंज प्रखंड के जगता खरसाही गांव की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
लव मैरिज से नाराज लड़की की फैमिली ने लड़के के घरवालों पर किया तेजाब से हमला
रविवार को लड़का डिंपल चौधरी के परिजनों पर उसके ससुराल वालों ने तेजाब से हमला कर दिया। डिंपल का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने गांव की ही लड़की से कुछ दिनों पहले प्रेम विवाह किया था। इस विवाह का विरोध लड़की के परिजनों ने किया था। लेकिन अपने पिता की बात नहीं मानकर लड़की ने डिंपल से विवाह कर लिया।

ये भी पढ़े: मां बनने वाली रेप विक्टिम को पुलिस से नहीं मिल रही हेल्प, आरोपी ने रखी थी ये शर्त

इसी के विरोध में लड़की के मायके वालों ने तेजाब से हमला कर दिया जिसमें बिन्देश्वरी चौधरी, बसंती देवी, प्रहलाद कुमार, फेकन, मो. अशरफ आदि जख्मी हो गए। लड़की ने बताया कि घटना को अंजाम देने में मेरे भाई व चचेरे भाई चंदन ठाकुर, श्याम ठाकुर, रंजीत कुमार, शंकर ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, रंजना देवी आदि का हाथ है। इन्हीं लोगों ने मेरे पति के परिवारवालों पर तेजाब से हमला किया है।
Back to top button