ट्रंप ने कनाडा के साथ खत्म की व्यापार वार्ता

अमेरिका ने कनाडा के साथ व्यापार को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कनाडा के साथ व्यापार वार्ता खत्म करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका प्रौद्योगिकी कंपनियों पर डिजिटल सेवा कर के जवाब में कनाडा के साथ व्यापार वार्ता को तुरंत समाप्त कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कनाडा व्यापार करने के लिए कठिन देश है।

ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते का किया एलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और चीन ने एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। साथ ही उम्मीद जताई कि जल्द ही भारत के साथ भी समझौता हो जाएगा।

वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने ब्लूमबर्ग टीवी को बताया कि चीन के इस सप्ताह की शुरुआत में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। लेकिन न तो लुटनिक और न ही ट्रंप ने समझौते के बारे में कोई विस्तृत जानकारी दी।

ट्रंप ने गुरुवार देर रात कहा, हमने अभी-अभी चीन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। लुटनिक ने कहा कि समझौते पर दो दिन पहले हस्ताक्षर किए गए हैं।

यह हो सकती है अमेरिका और चीन के बीच करार की वजह

यह स्पष्ट नहीं है कि नवीनतम समझौता ट्रंप द्वारा दो सप्ताह पहले घोषित किए गए समझौते से अलग है या नहीं। उसके बारे में ट्रंप ने कहा था कि इससे अमेरिकी उद्योगों के लिए बेहद जरूरी मैग्नेट और रेयर अर्थ मिनरल्स प्राप्त करना आसान हो जाएगा।

Back to top button