कहीं आपको नकली सोना तो नहीं दे रहा दुकानदार? खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

सोने की शुद्धता को चेक (Check Gold Purity) करने के कई तरीके हैं। कई बार हम जिस दुकान पर गोल्ड ज्वेलरी लेने जाते हैं वह हमें नकली ज्वेलरी दे देता है और हमें पता भी नहीं चलता। इसलिए यह जानना जरूरी है कि गोल्ड की प्योरिटी कैसे चेक करें।
मार्केट में गोल्ड की बहुत मांग है। इसकी बढ़ती कीमतें इसे और कीमती बना रही हैं। इसे खरीदने के लिए आम लोगों को कई बार सोचना पड़ता है। भारत में इसका इस्तेमाल अधिकतर आभूषणों में किया जाता। महिलाएं अधिकतर गोल्ड से बनी ज्वेलरी ही पहनती हैं। वर्तमान में 10 ग्राम सोने की वैल्यू 1 लाख के आसपास है। इसकी कीमत से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह धातु कितनी खास है।
लेकिन जब भी आप बाजार में सोना खरीदने जाते हैं तो आपको शुद्ध सोना मिल रहा है या नहीं इसकी पहचान करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि कई बार होता है कि दुकानदार हमें नकली सोना दे देता है और हम उसकी पहचान भी नहीं कर पाते। आइए जानते हैं कि आखिर गोल्ड की प्योरिटी (Check Gold Purity) कैसे चेक करें।
सोने की प्योरिटी को आम तौर पर कैरेट के हिसाब से नापा जाता है । शुद्ध सोना 24 कैरेट (24k) होता है, जिसका अर्थ है कि यह 99.9% सोना है। कैरेट प्रणाली एक मिश्र धातु में सोने के अनुपात का प्रतिनिधित्व करती है। उदाहरण के लिए, 18k सोने में 18 भाग सोना और छह भाग अन्य धातुएँ होती हैं, जिससे यह 75% सोना बन जाता है।
कौन सा सोना कितना शुद्ध?
आम तौर पर जिन सोने के गहनों को हम खरीदते हैं वो 10 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक होते हैं। सभी में सोने की शुद्धता अलग-अलग होती है।
24k सोना: 99.9% शुद्ध सोना
22k सोना: लगभग 91.7% शुद्ध सोना
18k सोना: 75% शुद्ध सोना
14k सोना: 58.3% शुद्ध सोना
10k सोना: 41.7% शुद्ध सोना
कैसे चेक करें कि असली सोना है या नकली? । How To Check Gold Purity
असली और नकली सोना पहचाने के कई तरीके होते हैं। आइए उनमें से कुछ प्रमुख तरीकों के बारे में जानते हैं।
गोल्ड की ज्वेलरी में हॉलमार्क का निशान होता है जो उसकी शुद्धता को दर्शाता है। 18k सोने के लिए 750 या 14k सोने के लिए 585 जैसे हॉलमार्क लगा होता है। ऐसे में अगर आप किसी भी शॉप में ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं तो हॉलमार्क जरूर चेक करें। हॉलमार्क के अलावा भी और कई तरीके होते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप सोने की शुद्धता का पता लगा सकते हैं। शुद्ध सोने का रंग पीला होता है। रंग में बदलाव या असामान्य रंग अशुद्धियों का संकेत हो सकता है।
एसिड डालकर चेक करें कि सोना असली या नकली
नाइट्रिक एसिड या फिर हाइड्रोक्लोरिक एसिड का इस्तेमाल करके आप गोल्ड की प्योरिटी का पता लगा सकते हैं। सोने को थोड़ा गिसे फिर उस पर एसिड गिरा दें। अगर एसिड आसानी से सोने में घुल जाता है तो समझ जाइए कि नकली सोना है।
अगर यह आसानी से घुल जाता है, तो यह वस्तु सोना नहीं है। अगर निशान रह जाता है, तो एक्वा रेजिया (नाइट्रिक एसिड और हाइड्रोक्लोरिक एसिड) लगाया जाता है। अगर निशान दूसरे रंग में बदल जाए हरा दिखने लगे तो समझ जाइए कि नकली सोना है। लेकिन अगर खरोंच वाली जगह वैसी की वैसी रहती है तो समझिए कि असली सोना है।
मैग्नेट से चेक करें गोल्ड की शुद्धता
आप मैग्नेट यानी चुंबक से भी गोल्ड की शुद्धता का पता लगा सकते हैं। असली सोना चुंबक से चिपकता नहीं। एक स्ट्रांग चुंबक लें। उसे सोने की धातु के पास ले जाएं। अगर वह चुंबक से चिपक जाता है तो समझ जाएं कि वह नकली सोना है। लेकिन अगर अट्रैक्शन नहीं होता तो वह असली सोना है।