श्रीहरि को लगाये लाल चंदन साडी समस्या हो जाएंगी दूर

सप्ताह में सात दिन होते हैं। यदि इन सात दिनों में भगवान को अलग-अलग तिलक लगाएं तो आपको अलग-अलग लाभ मिलेगा।

श्रीहरि को लगाये लाल चंदन साडी समस्या हो जाएंगी दूर

अब आएगा 200 का नोट ? आरबीआई में शुरू हुई 200 रुपये के नोटों की छपाई !

इसके लिए ये उपाय आजमाएं…

सोमवार : सोमवार का दिन भगवान शंकर का दिन होता है। इसलिए भगवान को सफेद चंदन का तिलक लगाएं। इस दिन भस्म भी लगा सकते हैं।

मंगलवार : मंगल हनुमानजी का दिन माना गया है। इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाने से ऊर्जा और कार्यक्षमता में विकास होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का शरीर में संचार होता है।

बुधवार : बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन होता है। इस दिन सूखे सिंदूर (जिसमें कोई तेल न मिला हो) का तिलक लगाना चाहिए। इस तिलक से बौद्धिक क्षमता तेज होती है।

गुरुवार : इस दिन के विशेष देवता हैं ब्रह्मा जी। गुरु को पीला या सफेद मिश्रित पीला रंग प्रिय है। इस दिन सफेद चन्दन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर लेप को माथे पर लगाना चाहिए या टीका लगाना चाहिए। हल्दी का तिलक लगाना भी शुभ होता है।

शुक्रवार : शुक्रवार का दिन भगवान विष्णु की पत्नी लक्ष्मीजी का रहता है। इस दिन का ग्रह स्वामी शुक्र ग्रह है। इस दिन लाल चंदन लगाने से जहां तनाव दूर रहता है वहीं इससे भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होती है।

शनिवार : शनिवार को भैरव, शनि और यमराज का दिन माना जाता है। इस दिन विभूत, भस्म या लाल चंदन लगाना चाहिए।

रविवार : रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्य का दिन रहता है। इस दिन लाल चंदन या हरि चंदन लगाएं। इससे निर्भयता आती है।

Back to top button