इस अभिनेता ने बेची 855 करोड़ की जमीन, जानें कौन है ये?

मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। ये देश के कई बड़े सुपरस्टार का घर भी है। पिछले महीने बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र कपूर तथा उनके परिवार ने जमीन बेची है। यह सौदा 855 करोड़ रुपये में हुआ है। ये जमीन मुंबई के अंधेरी में स्थित है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक ये लेनदेन 29 मई 2025 को किया गया था।

इस संपत्ति के आसपास अंधेरी पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे, लिंक रोड, एसवी रोड और वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मेट्रो लाइन मौजूद है। इसके अलावा इस संपत्ति के आसपास रिटेल दुकान जैसी सभी सुविधाएं हैं। इससे ये इलाका एक प्रीमियम कॉलोनी बनता है।

जितेंद्र कपूर और परिवार के स्वामित्व वाली फर्मों पैंथियन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड और तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने अंधेरी में स्थित यह जमीन बेची है। तुषार, जितेंद्र के बेटे हैं। इस सौदे में 8.69 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये की पंजीकरण फीस लगी।

कितने एकड़ में फैली है जमीन?
ये लेन-देन 9,664.68 वर्ग मीटर जमीन की है। इस संपत्ति में 0.96 हेक्टेयर या 2.39 एकड़ के क्षेत्र में फैले दो सटे हुए भूखंड शामिल थे। मौजूदा समय में यहां बालाजी आईटी पार्क है। इसमें 45,572.14 वर्ग मीटर (~4,90,534 वर्ग फीट) के संचयी निर्मित क्षेत्र के साथ तीन निर्मित इमारतें शामिल हैं।

किसने खरीदी संपत्ति?
इस संपत्ति को एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स एंड क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदा है, जिसे पहले नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। ये कंपनी सार्वजनिक और निजी क्लाउड समाधान, होस्टिंग, एप्लिकेशन विकास सहित कई सेवाएं प्रदान करती है।

Back to top button