बहन को रूम से मिली भाई- भाभी की डेडबॉडी, बेटा कर रहा था देहरादून से फोन

अंबाला (हरियाणा). मंगलवार शाम एक पति – पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी तब हुई जब मृतक के घर वाले मंगलवार को फोन कर रहे थे, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। तब मृतक की बहन उनके घर पहुंची और आवाज लगाया लेकिन घर में कोई हलचल न होता देख उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। डीएसपी अनिल कुमार बराड़ा और साहा पुलिस की मौजूदगी में मकान को खोला गया तो दोनों के शव गली सड़ी अवस्था में मिले।
बहन को रूम से मिली भाई- भाभी की डेडबॉडी, बेटा कर रहा था देहरादून से फोन
आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला….
– दरअसल, साहा में एक बंद पेट्रोल पंप के पास दीवान चंद (80) व उसकी पत्नी सुरेंद्र कौर (70) रहते थे। ये मूलरूप से पिलखनी के रहने वाले थे। इनके बच्चे देहरादून में रहते हैं। दोपहर करीब 2 बजे देहरादून से बेटे ने फोन पर माता-पिता से संपर्क करना चाहा, लेकिन बार-बार घंटी जाने पर भी फोन रिसीव नहीं हुआ।

ये भी पढ़े: नामुमकिन था इस गैंगस्टर को जिंदा पकड़ना, एनकाउंटर करने अपनाए ये रास्ते

– फैमिली वालों ने गांव पिलखनी में जान-पहचान वालों को इनफॉर्म किया। उसी समय दीवान चंद की बहन मंजीत कौर अपनी बेटी देवेंद्र कौर के साथ साहा पहुंची और मकान में आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं आया। साहा पुलिस को इनफॉर्म किया। मगर पुलिस की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके चलते गुस्साई मां-बेटी ने गांव से अन्य लोगों को बुलाकर रोड पर जाम कर दिया।
– शाम करीब 6 बजे तक जाम लगा रहा। स्थिति तनावपूर्ण होते ही साहा पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मामले में किसी को नामजद नहीं किया गया है।
– डीएसपी बराड़ा का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। उसके बाद ही किसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
– वहीं दूसरी ओर परिजनों ने घर से बुजुर्गों के शव उठाने से मना कर दिया। उनका कहना है कि बेटे के आने के बाद ही वे शव पुलिस को सौंपेंगे। दंपती की हत्या की खबर सुनते ही बेटा देहरादून से रवाना हो गया।
 
इसलिए लगाया जाम
साहा पुलिस मां-बेटी की गुजारिश पर समय रहते कार्रवाई करती तो जाम लगने की स्थिति पैदा नहीं होती। पुलिस की गलत कार्यशैली के कारण जाम लगा। उनका कहना था कि जब वह शाम को साहा थाने में गई और डबल मर्डर की संभावना जताई तो उस वक्त एएसआई बलराज ने यह कहकर उनके साथ आने से इंकार कर दिया कि वह पंचायत चुनाव को लेकर व्यस्त हैं। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने जाम लगा दिया।
Back to top button