जम्मू-कश्मीर: विधानसभा में गूंजा PHE डेलीवजेरों का मुद्दा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के आज के सत्र में जबरदस्त हंगामा हो रहा है। पक्ष और विपक्ष में पी.एच.ई. डेलीवेजरों को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। इस दौरान सदन में खूब नारेबाजी भी हो रही है।
जानकारी के अनुसार विधानसभा में आज पी.एच.ई. डेलीवेजरों को लेकर जबरदस्त हंगामा हो रहा है। इस दौरान सदन में ‘चोर मचाए शोर’ के भी नारे लगे। वहीं इस दौरान डिप्टी सी.एम. सुरेंद्र चौधरी ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते कहा कि 10 साल से वे कहां सो रहे थे। आज डेलीवेजरों के प्रति उनका दर्द जाग उठा है। आगे उन्होंने कहा कि डेलीवेजरों को सरकार ही पक्का करेगी। इसके लिए उनकी ओर से कमेटी भी बनाई गई है। उन्होंने विधानसभा में कहा कि डेलीवेजर जाकर कमेटी से बात करें, उनसे मिले और जो भी उनके मसले हैं उनका हल निकाला जाएगा।





