लगातार क्यों गिर रहा शेयर बाजार, क्या है इसके पीछे बड़ी वजह?

आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर ट्रे़ड कर रहा है। बीएसई का सेंसेक्स तकरीबन 200 अंक गिरकर 73,930 पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी में भी सामान्य गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी लगभग 20 अंक गिरकर 22430 पर कारोबार कर रहा है। आज शुरुआती समय में शेयर बाजार के बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं एनएसई निफ्टी भी 100 अंक तक लुढ़का था।

इससे पहले सोमवार को भी भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर ही बंद हुआ था। आइए जानते हैं कि शेयर बाजार के लगातार गिरने की क्या क्या वजह हो सकती है।

भारतीय शेयर बाजार के लगातार गिरने की बड़ी वजह वैश्विक बाजारों में लगातार बढ़ रहा तनाव बताया जा रहा है। जिसका प्रभाव आज आईटी स्टॉक पर भी देखने को मिला है। यहीं वजह है कि शेयर बाजार आज लाल निशान पर बना हुआ है।

अमेरिकी शेयर बाजार में आएगी भारी मंदी?

कल 10 मार्च सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जो साल 2022 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट मानी गई है। अमेरिकी शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स एस एंड पी 500 और नैस्डेक 4 फीसदी तक फिसला है।

ये देखा गया है कि ये बिकवाली यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वजह से है। हाल ही में ट्रंप यूएस की आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बारे में बोलने से बचते हुए दिखाई दिए थे।अमेरिकी बाजार में हुई हलचल का प्रभाव भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। जिसके कारण गिफ्टी निफ्टी 160 अंक तक फिसल गया था। वहीं भारतीय शेयर बाजार की आज मंगलवार को लाल निशान के साथ शुरुआत हुई।

इन आईटी स्टॉक में आई गिरावट

आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के आईटी स्टॉक में लगातार गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी आईटी इंडेक्स की बात करें तो, ये आज करीब 1.47 फीसदी तक फिसला है। वहीं कई बड़े टेक स्टॉक में भारी बिकवाली देखी गई है।

सभी दिग्गज आईटी स्टॉक में से इन्फोसिस को बड़ा नुकसान हुआ है। इन्फोसिस का शेयर करीब 3.09 फीसदी तक लुढ़क गया है। इसकी वजह से निफ्टी में 52.65 फीसदी की गिरावट आई है।
वहीं विप्रो 2.21 फीसदी तक फिसल गया है। इसके साथ ही Mphasis के शेयर 1.88 फीसदी तक गिर गए है।
कोफोर्ज के शेयर में 1.79 फीसदी की गिरावट और एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विस में 1.69 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
एचसीएल टेक के शेयर में 1.47 फीसदी की गिरावट दर्ज गई है।

इसके अलावा टीसीएस ही इन सभी बड़ी आईटी कंपनियों के शेयर में से एक रहा, जिसमें सबसे कम गिरावट देखी गई है। इसके शेयर में 0.10 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट, वी. के. विजयकुमार ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के फ्लिप फ्लॉप टैरिफ और अमेरिकी बाजार में मंदी की आशंका की वजह से अमेरिकी शेयर बाजार में आज हलचल देखने को मिली है।

Back to top button