‘3 चीज़ों में भारत का जवाब नहीं’, ऑस्ट्रेलियन लड़की हुई इम्प्रेस

भारतीय पर्यटन स्थलों को देखने के लिए विदेशी लोग खूब आते हैं और अपने साथ कई शानदार यादें भी लेकर जाते हैं. बतौर सैलानी यहां आने के बाद वे अपने अनुभव भी अब सोशल मीडिया पर साझा करते हैं. इनमें से कुछ तो यहां की खामियां देखते हैं लेकिन कुछ को भारतीय लोगों के साथ काफी अपनापन और प्यार मिलता है. एक ऑस्ट्रेलियन लड़की ने ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने अपना अनुभव शेयर किया है.
अपने इस वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई महिला ने यह भी बताया है कि उन्हें भारत की इन तीन चीजों ने बहुत प्रभावित किया है. ऑस्ट्रेलियाई महिला ने अपनी भारत यात्रा का एक वीडियो भी शेयर किया है.आपने लोगों को भारतीय शहरों को अनसेफ बताते हुए सुना होगा लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने अपनी भारत यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कुछ ऐसा कहा है कि सुनकर आपको भी गर्व होगा. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब शेयर हो रहा है.
भारत में ये 3 चीज़ें हैं बेस्ट
24 साल की ऑस्ट्रेलियाई महिला मैककॉल ने भारत में सोलो ट्रिप का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया है कि- ‘मैंने हाल ही में महिला यात्री के तौर पर भारत की यात्रा की और यहां पर 3 चीज़ों ने मुझे आश्चर्यचकित किया है. मुझे बताया गया था कि भारत महिला यात्रियों के लिए खतरनाक है, लेकिन जब मैं वास्तव में यहां पहुंची, तो मुझे पूरे समय सुरक्षित महसूस हुआ. लड़की ने स्वीकार किया कि एक बार जब वह देर रात बाहर थीं, तो उन्हें असहज महसूस हुआ था, लेकिन इसके अलावा उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई.’ इसके अलावा उसने बताया कि उन्हें फूड पॉइजनिंग का डर था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. खाना स्वादिष्ट था, खासतौर पर शाकाहारी व्यंजन.
घूमने के लिए बेस्ट हैं इंडिया
मैककॉल को भारतीय इतिहास ने भी खूब इंप्रेस किया. उन्होंने माना कि उन्हें पता नहीं था कि यहां कितना प्राचीन और शानदार इतिहास है. यहां की विरासत वाकई अद्भुत है. उन्होंने माना कि इन तीनों चीज़ों ने मुझे बहुत प्रभावित किया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bec_mccoll नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक बहुत से लोगों ने देखा और पसंद किया है. ज्यादातर लोगों ने इस पोस्ट पर प्यार लुटाया और उन्हें घूमने के लिए दूसरे डेस्टिनेशंस के बारे में भी बताया है.





