सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी हुए ढेर

कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी चल रही है।

मामले में सुरक्षाबलों ने अपनी ओर से पूरी कोशिश कर आतंकवादियों के खात्मे के लिए उनके खिलाफ सर्च ऑपरेशन अभियान कर रहे हैं। इलाके को पूरी तरह से घेर कर उन पर शिकंजा कसने में भिड़े हुए हैं। मारे गए दो आतंकियों के पास से सेना ने हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है।
ये भी पढ़े: होटल में ‘जिस्मफरोशी का धंधा’, रंगरेलियां मनाते पकड़े गए भाभी-देवर और जीजा-साली
अभी तक इस मुठभेड़ में कितने आतंकी शामिल हैं अभी इस बारे में पुख्ता सूचना नहीं मिल पाई है।





