दिल्ली में भाजपा महिलाओं को कब से देगी ₹2500 और किसको मिलेगा ये लाभ

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी हो रही है। अब दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के मन में बहुत से सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी हो रही है। अब दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के मन में बहुत से सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी चुनाव में जीत कर सरकार बनती है तो महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने रोहिणी में हुई चुनाव रैली में कहा था कि मार्च में महिला दिवस से महिलाओं को पैसे मिलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

आप ने किया था 2100 का एलान
भाजपा ने दिल्ली चुनाव के पहले अपने मेनिफेस्टो में सरकार बनने पर ढाई हजार रुपये देने का एलान किया था। अब दिल्ली की महिलाओं को इंतजार है कि कब उन्हें हर महीने ढाई हजार रुपये मिलेंगे। जहां आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं के लिए हर महीने एक हजार रुपये के आर्थिक फायदे वाली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की थी और चुनाव में जीत हासिल होने के बाद इस योजना में मिलने वाले लाभ को हजार रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने का एलान किया।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस से मिल सकते हैं पैसे
वही, भाजपा ने भी सरकार बनने के बाद दिल्ली की महिलाओं के लिए हर महीने ढाई हजार रुपये देने वाली स्कीम शुरू करने का एलान किया था। अब जब दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिल चुका है और सरकार बनाने की तैयारी है। ऐसे में दिल्ली की महिलाओं के मन में सवाल आ रहा है कि उन्हें कब से ढाई हजार रुपये मिलना शुरू होंगे।

माना जा रहा है कि मार्च में इस योजना को शुरू किया जा सकता है। क्योंकि दिल्ली चुनाव में रैली के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया था कि 8 मार्च यानी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस से महिलाओं को ढाई हजार रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। यानी इस आधार पर कह सकते हैं कि मार्च में योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

किन महिलाओं को मिलेगा
भाजपा की जीत के बाद अब दिल्ली की महिलाओं के मन में एक सवाल यह भी है कि किन महिलाओं को नई योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा, क्योंकि बता दें आतिशी मार्लेना सरकार ने इस योजना में लाभ लेने के लिए कुछ पात्रताएं तय की थीं, उन्हीं के आधार पर महिलाओं को लाभ दिया जाता था। भाजपा सरकार इस योजना के लिए क्या नियम और पात्रताएं तय करती है, फिलहाल इस बारे में पूरी जानकारी नहीं आई है। लेकिन फिर भी कयास लगाया जा रहा है कि इस योजना का लाभ निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को ही होगा।

Back to top button