मैहर में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं वाहन का वाहन पलटा, एक की मौत; पांच घायल
एमपी के मैहर में सुबह तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है ये सभी लोग महाकुंभ से लौट रहे थे और अपने घर महाराष्ट्र जा रहे थे। बता दें कि चालक को नींद की झपकी लगने से श्रद्धालुओं का देहात थाना क्षेत्र में वाहन पलट गया। इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हो गए।
घायलों के मुताबिक, सभी लोग प्रयागराज के महाकुंभ से स्नान कर महाराष्ट्र के यवतमाल के लिए जा रहे थे। सुबह तकरीबन 4:00 बजे चालक को नींद की झपकी लग गयी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और इस हादसे में मंगला चकवार नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद 1033 हाइवे एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल मैहर लाया गया है, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।