VIDEO: बागीचे में काम करते वक्त माली की खुली किस्मत, मिट्टी से निकल आया कुछ ऐसा…

किस की किस्मत कब खुल जाए इसके बारे में कोई नही जानता. आपको जानकर हैरानी होगी कि बगीचे में काम करते समय माली को एक ऐसी चीज मिल गई जिसके बारे में आप सोच भी नही सकते. हर दिन की तरह माली उस दिन भी मालिक के कहने पर बागीचे में काम करने गया लेकिन उसे नहीं पता था कि आज उसकी किस्मत खुलने वाली है. उसने काम करना शुरू किया लेकिन जैसे ही बागीचे के एक पुराने पेड़ के पास जमी मिट्टी को साफ करने गया, उसे वह कीमती चीज मिल गई.

रिपोर्ट-ये है योगी सरकार के गड्ढामुक्त सड़कों के वादे की जमीनी …
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह आदमी ब्रिटेन का रहने वाला है, उसके मालिक ने अपना खेत और बागीचा उसके हवाले कर रखा है जिसकी हर दिन साफ़- सफाई और देख रेख 60 साल का ये माली ही करता है जिसका नाम Steve Fletcher है. पहले तो माली को लगा कि उसके हाथ कोई बेकार चीज लगी है लेकिन जब उसे उसकी क़ीमत पता चली तो उसकी आँखें खुली की खुली रह गई.
आपको जानकार हैरानी होगी कि उस माली के हाथ ‘ब्लैक गोल्ड’ लगा था. ये ब्लैक गोल्ड एक फंगस का होता है जिसकी क़ीमत भारतीय बाजार में लगभग 20 लाख रुपए है. बता दे कि यह एक तरह का फंगस जिसे ‘ब्लैक ट्रफल’ कहते हैं और इसे फ्रांस, जर्मनी, इटली और विदेशों में बड़ा चाव से लोग खाते हैं. इस ब्लैक ट्रफल को ब्लैक गोल्ड भी कहते हैं. ये बहुत कीमती होता है और इससे तरह तरह के खाद्य पद्वार्थ भी बनाए जाते हैं.





