AIIMS MBBS Entrance 2017 Result घोषित, aiimsexams.org पर देखें

AIIMS MBBS Entrance एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS के मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए एम्स MBBS कोर्स 2017 का परिणाम जारी किया जा चुका है.

इस परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था वे अपना परिणाम एम्स की ऑफिशियल बेवसाइट aiimsexams.org पर जाकर देख सकते हैं. एम्स एंट्रेस एग्जामिनेशन फॉर एमबीबीएस कोर्स 2017 का आयोजन एम्स दिल्ली, पटना, भोपाल, भुवनेश्वर, रिषिकेश और रायपुर के मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए किया गया था.
ये भी पढ़े: neet result 2017 : आज जारी होगा answer key, www.cbseneet.nic.in पर देखें
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
– एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.org पर लॉग इन करें.
– यहां रिजल्ट टैग पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देखें.
– उसका प्रिंट भी ले लें.
जानिये क्या है परीक्षा का पैटर्न
– एम्स एमबीबीएस एग्जाम में हर सही जवाब के लिए 1 नंबर मिलते हैं, जबकि तीन गलत जवाब पर एक नंबर माइनस कर दिया जाता है.
– जनरल कैंडिडेट के लिए मिनिमम कट ऑफ 50 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 45 और एससी, एसटी के लिए 40 फीसदी है.
महत्वपूर्ण तिथियां कुछ इस तरह से
1st Counseling: 3, 4,5 और 6 जुलाई, 2017.
2nd Counseling: 3 अगस्त, 2017
3rd Counseling: 5 सितम्बर, 2017
Open Counseling (अगर जरूरत हुई तो): 26 सितंबर, 2017 (
बता दें कि एम्स एमबीबीएस 2017-18 बैच की क्लासेज 1 अगस्त से शुरू होंगी.





