ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में पहुंचे ड‌िप्टी सीएम केशव मौर्य

विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गोमतीनगर स्थित डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर भर से लोग रक्तदान करने पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे ड‌िप्टी सीएम केशव मौर्य ने रक्तदाताओं को प्रशस्त‌ि पत्र देकर उनकी सराहना की।
ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में पहुंचे ड‌िप्टी सीएम केशव मौर्य
 सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस मेगा कैंप में रक्तदान के लिए तमाम लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसमें कुछ संगठन भी शामिल हैं। 

ये भी पढ़े: अख‌िलेश ने मारा मौके पर चौका, अपनी तस्वीर लगे बैग गुजरात में बंटने पर ये बोले

ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
– रक्तदान के लिए रक्तदाता पूरी तरह स्वस्थ हो।
– 18 से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं हो।
– वजन 45 किलो से कम नहीं होना चाहिए।
– हीमोग्लोबिन का लेवल 12.5 न हो।
– तीन महीने के अंतराल पर ही रक्तदान संभव।

 
रक्तदान से पहले इन बातों का रखें ध्यान
– पर्याप्त नींद लें और तनाव में न रहें।
– चाय व कॉफी का सेवन बिल्कुल न करें।
– शराब या नशीले पदार्थ को अवॉयड करें।
–  चार घंटे पहले पेट भर कर नाश्ता कर लें।

 

ये लोग नहीं कर सकते रक्तदान
हृदय रोगी, किडनी खराब होना, डायबिटीज, एक साल पहले जॉन्डिस, हेपेटाइटिस, कैंसर, टीबी, लंग इंफेक्शन, एचआईवी, सैक्सुअल ट्रांसमिशन डिसीज, 72 घंटे पहले एंटीबायोटिक, हार्मोन थेरेपी पर मरीज।
 
शिविर में रक्तदान करने वालों को फाउंडेशन की ओर से स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान के लिए जो संगठन आगे आए हैं उनमें कृष्णा सर्वधर्म सेवा संस्थान, जानकी विहार कल्याण समिति, ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन, अवध मरीन क्लब, साईंकृपा वेलफेयर सोसाइटी, आदर्श व्यापार मंडल चिनहट, उ.प्र. व्यापार प्रतिनिधि मंडल आदि शामिल हैं।

 
लोहिया अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डा. वीके शर्मा ने बताया कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है।
 रक्तदान के लिए इनसे संपर्क कर सकते हैं।
केपी तिवारी                9415335100
आलोक दीक्षित          9675899620
व‌िवेक सक्सेना           9675899626
स्वैच्छिक रक्तदान के लिए यहां करें संपर्क
– एसजीपीजीआई : 0522-2494070
– केजीएमयू : 0522-2257540
– सिविल, बलरामपुर व लोहिया अस्पताल

 
Back to top button