इतिहास की सबसे रहस्यमयी पेंटिंग, सदियों से लोगों को उलझाया, छुपे हैं कई राज

दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिसके बारे में हमें पूरी जानकारी नहीं होती है, इस वजह से ये बड़ा रहस्य बन जाता है. इतिहास में ऐसी ही एक पेंटिंग भी है, जिसे सबसे ज्यादा रहस्यमयी पेंटिंग (Mysterious painting) के तौर पर जाना जाता है. वो इसलिए क्योंकि इस पेंटिंग में कई राज छुपे हैं पर उनका जवाब किसी के पास नहीं है. सदियों से इस पेंटिंग ने लोगों को उलझा कर रखा है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

इंस्टाग्राम अकाउंट @history_mae पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक विचित्र पेंटिंग के बारे में बताया गया है. इस पेंटिंग का नाम ‘the arnolfini portrait’ है जिसे नीदरलैंड के आर्टिस्ट जैन वैन आइक नाम के एक पेंटर ने 1434 में बनाया था. इस पेंटिंग की तारीफ इस वजह से होती है क्योंकि इसे समझना काफी मुश्किल है और इसमें कई प्रकार के राज छुपे हैं. पेंटिंग में एक शख्स और उसकी प्रेग्नेंट बीवी नजर आ रहे हैं. साथ में एक कुत्ता भी है. पेंटिंग में और भी कई चीजें हैं, जो ध्यान से देखने पर समझ आएंगी.

Back to top button