आसमान से कैसा दिखता है भारत-पाकिस्तान बॉर्डर? 35000 फीट से दिखा ऐसा नजारा

भारत के कई पड़ोसी देश हैं. इन देशों की सीमा भारत से जुड़ी हुई है. वैसे तो ज्यादातर पड़ोसी देशों के साथ भारत के रिश्ते मधुर हैं लेकिन एक ऐसा देश है, जिसके साथ भारत की दुश्मनी कम होने का नाम नहीं ले रही. वैसे तो इस लिस्ट में चीन का नाम भी शामिल है लेकिन आज हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की. कभी भारत का हिस्सा रहा पाकिस्तान अब दूसरा देश बन चुका है.
बात अगर भारत और पाकिस्तान की करें तो दोनों ही देशों के बीच टनटनी का माहौल रहता ही है. यही वजह है कि इन देशों के बॉर्डर्स ओर जवानों का सख्त पहरा होता है. बॉर्डर्स की गतिविधियों को लगातार ट्रैक किया जाता है ताकि कोई अनहोनी ना हो जाए. जहां जमीन से इन बॉर्डर्स पर आपकी सिर्फ जवानों का पहरा नजर आएगा, वहीं एक शख्स ने इस बॉर्डर को आसमान से दिखाकर लोगों का नजरिया ही बदल दिया.
रात में दिखा ऐसा नजारा
अमोल बत्रा नाम के इस युवक ने लोगों के साथ ये खूबसूरत नजारा शेयर किया. अमोल म्यूनिच से दिल्ली फ्लाइट से आ रहा था. इस दौरान जब उसकी फ्लाइट अमृतसर के ऊपर से गुजरी तब उसकी नजर नीचे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पड़ी. 35 हजार की फ़ीट की ऊंचाई से दिखे इस खूबसूरत नज़ारे को शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया. जैसे ही वीडियो को शेयर किया गया, ये वायरल हो गया.
जगमगाता है ये बॉर्डर
आसमान से ये बॉर्डर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था. दोनों देशों को अलग करता ये बॉर्डर रौशनी से जगमगा रहा था. ऐसा लग रहा था कि किसी ने नीचे दिवाली की लाइट्स लगाई हो. इस खूबसूरत नज़ारे को देख लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए. कई लोगों ने कमेंट्स सेक्शन में बताया कि भारत की तरफ से ये लाइट्स लगाए गए हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा कि इस मोमेंट में उसे अहसास हुआ कि आसमान एक है लेकिन जमीन पर सभी देशों के टुकड़े किये गए हैं.





