दोस्त के उतारे कपड़े, हाथ-पैर बांधकर ठंड में नहलाया, हॉस्टल में लड़कों ने बर्थडे के नाम पर किया टॉर्चर!

हॉस्टल लाइफ बेहद खास होती है. जिन लोगों ने हॉस्टल में जिंदगी बिताई है, वो लोग जानते होंगे कि वहां के दोस्त और वैसी दोस्ती दोबारा मिलना नामुमकिन है. लड़के-लड़कियां दोनों ही हॉस्टल (Boys Hostel Birthday Celebration) में रहते हैं, मगर बॉयज हॉस्टल जैसी मौज-मस्ती, लड़कियों के हॉस्टल में नहीं होती है. इस बात का सबूत एक वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में लड़कों ने अपने एक साथी का जन्मदिन रात में मनाया. पर उन्होंने उसे ऐसा टॉर्चर किया कि शायद उसके बाद लड़का दोबारा अपना बर्थडे नहीं सेलिब्रेट करेगा. वीडियो देखकर आपको हंसी तो आएगी, पर उस लड़के के लिए चिंता भी होगी.

इंस्टाग्राम यूजर निमील @nimeeeeeel एक कॉलेज स्टूडेंट हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर 74 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो दोस्तों के साथ मिलकर बॉयज हॉस्टल में अपने एक साथी दोस्त का जन्मदिन सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं. पर हैरानी इस बात की है कि ये सेलिब्रेशन कम और टॉर्चर ज्यादा लग रहा है क्योंकि लड़कों ने रात के 12 डिग्री तापमान बर्थडे बॉय को बर्फीले पानी से नहला दिया और उसके बाद उसका बर्थडे सेलिब्रेट किया.

बर्थडे पर दोस्त को किया टॉर्चर
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले लड़कों ने बॉयज हॉस्टल के वॉटल कूलर से बर्फीला पानी बाल्टी में भरा. उन्होंने अपने फोन से तापमान दिखाया, 12 डिग्री सेल्सियस तापमान था. फिर सारे लड़के बाल्टी, रस्सी लेकर उस लड़के के कमरे में पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने लड़के के कपड़े उतार दिए और उसके हाथ-पैर बांध दिए. पानी डालते ही लड़का घबरा गया और ठंड से कांपने लगा. उसके बाद लड़कों ने उसे कमरे के बाहर कुछ देर छोड़ दिया. फिर अंदर लेकर आए, उसका केक कटवाया और उसके बाद उसे कपड़े पहनाए. बीच में लड़का कंबल ओढ़कर डांस भी करते नजर आ रहा है. उसके बाद उन्होंने छोटे बच्चे की तरह लड़के को तैयार किया, उसे पाउडर लगाया, काजल लगाया और बिस्तर पर लिटाकर उसे प्यार करने लगे.

Back to top button