बिजनेस ट्रिप पर थाईलैंड गया पति, अगले ही दिन बीवी भी पहुंच गई वहां

भारत के लोगों को दुनिया घूमने का बहुत शौक है. वे अक्सर मालदीव, इंडोनेशिया से लेकर कई अन्य देशों में घूमने निकल जाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन थाईलैंड होता है. इसकी कई वजहें भी हैं, जिसमें से एक बड़ी वजह थाईलैंड जाने का टिकट सस्ता है. साथ ही लोग वहां पर मसाज करवाकर अपनी थकान मिटाते हैं. हालांकि, कई लोग मसाज के नाम पर कुछ और गुल खिलाने ही वहां पहुंच जाते हैं. ऐसे में अगर कोई थाईलैंड जाने का नाम लेता है, तो उसकी बीवी या गर्लफ्रेंड के कान खड़े हो जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो में एक शख्स बिजनेस ट्रिप पर घूमने के लिए थाईलैंड जाता है. बीवी घर में अकेली रहती है. लेकिन बीवी भी कम चालाक नहीं है. वो अगले ही दिन पति के पीछे-पीछे वहां पहुंच जाती है.

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta) ने @foodtrendygirl नाम के अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में देख सकते हैं कि लाल टीशर्ट और जींस में बैग लेकर प्रियंका का पति थाईलैंड जा रहा होता है. प्रियंका ने बताया कि उनके पति बिजनेस ट्रिप पर थाईलैंड जा रहे थे. लिफ्ट में चढ़ने के बाद वो बीवी को बाय-बाय कर चले जाते हैं. पत्नी घर पर अकेली होती है. लेकिन अगले ही दिन बीवी अपने पति को सरप्राइज देना चाहती है. ऐसे में वो पति के बिजनेस ट्रिप के बीच में ही पीछे-पीछे खुद भी अगले दिन थाईलैंड पहुंच जाती है. महिला ने थाईलैंड के कई वीडियोज और फोटोज भी शेयर किए, जिसमें वो अपने पति के साथ दिख रही है. प्रियंका ने वीडियो का कैप्शन लिखा है, ‘बिल्कुल सत्य घटना- मेरे पति बिजनेस ट्रिप पर थाईलैंड गए थे, अगले दिन मैं सरप्राइज देने के लिए वहां पर पहुंच गई और हमने साथ में खूब एन्जॉय किया.’

Back to top button