‘एनिमल’ स्टाइल में दुल्हन की एंट्री, मशीन गन लेकर स्टेज की ओर बढ़ी

शादियों का सीजन चल रहा है और इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के दिन को खास बनाने के लिए तरह-तरह के पैंतरे आजमा रहे हैं. परिवारवालों को भी लड़के-लड़कियों का साथ देना ही पड़ता है. आजकल स्टेज पर एंट्री को लेकर काफी अलग-अलग ट्रेंड चलन में हैं. वो जमाना चला गया जब दुल्हन, वरमाला लेकर स्टेज की ओर बढ़ती थी और उसके साथ उसकी सहेलियां, बहनें हुआ करती थीं. अब तो दुल्हन मशीन गन लेकर स्टेज की ओर बढ़ती है, जैसे जंगल लड़ने जा रही हो! इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो वायरल (Dulhan Animal style entry in wedding viral video) हो रहा है जो ‘एनिमल’ स्टाइल में स्टेज पर एंट्री मारते नजर आ रही है. उसके बगल में एक लड़का बैठा है, जो दूल्हा तो नहीं लग रहा है, क्योंकि उसने शेरवानी-पगड़ी आदि नहीं पहनी है. हालांकि, लोग उन्हें दूल्हा-दुल्हन बता रहे हैं.

कुछ वक्त पहले रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal Machine Gun Bride Entry) ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दी थी. इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में वो एक बाइक चलाते हैं, जिसमें दर्जनों मशीन गन लगी रहती हैं. उसी बाइक की नकल इस वीडियो में देखने को मिल रही है. बस फर्क इतना है कि ये किसी मूवी में नहीं, बल्कि शादी में इस्तेमाल हो रही है. इस गाड़ी पर दुल्हन एंट्री लेती नजर आ रही है. बैकग्राउंड में एनिमल फिल्म का गाना अर्जन वेल्ली ही बज रहा है.

मशीन गन पर बैठकर निकली दुल्हन
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन मशीन गनों से लैस गाड़ी पर बैठकर एंट्री ले रही है. उसके बगल में एक आदमी बैठा है, जो दूल्हा तो नहीं लग रहा है क्योंकि उसने न ही शेरवानी पहनी है और न ही पगड़ी पहना है जबकि लड़की पूरी तरह दुल्हन के रूप में नजर आ रही है. मुमकिन है कि वो शख्स सिर्फ गाड़ी चलाने के लिए हो या फिर लड़की का भाई हो जो उस गाड़ी को ऑपरेट कर रहा हो. लड़की को देखकर सारे लोग हैरान नजर आ रहे हैं.

Back to top button