पौराणिक सीरियल देख ‘त्रेतायुग’ में पहुंच गए लड़के, शुद्ध हिंदी में करने लगे बात

सोशल मीडिया पर हमें यूं तो बहुत कुछ देखने को मिल जाता है. इंटरनेट के युग में लोग अलग-अलग तरह के कंटेंट शेयर करते रहते हैं. कुछ लोगों को शादी-ब्याह से जुड़े हुए वीडियो पसंद आते हैं तो कुछ लोगों जानवरों से जुड़े हुए वीडियो. हममें से ज्यादातर लोगों को कॉमेडी वीडियो देखना अच्छा लगता है. ऐसे ही लोगों के लिए एक वायरल वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, जो आपका दिल खुश कर देगा.
आपने तरह-तरह के वीडियो देखे होंगे लेकिन इसमें आपको जो देखने और सुनने को मिल रहा है, वो वाकई दिल खोलकर हंसने को मजबूर कर देगा. यही वजह है कि 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने ये वीडियो देखा और पसंद भी किया है. इतनी बेहतरीन कॉमेडी लोगों को इतना अच्छा लगा है कि उन्हों मांग कर डाली है कि ऐसे ही कंटेंट उनके लिए डाले जाएं.
‘मित्र नगर भ्रमण के लिए चलते हैं’
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो दोस्त आपस में रोज़ाना की बातचीत कर रहे हैं. हालांकि उनका तरीका ज़रा अलग है, वो शुद्ध हिंदी में बात कर रहे हैं. एक दोस्त अपने दोस्त को घूमने के लिए बुलाने आता है और फिर वे जाकर टपरी पर चाय भी पीते हैं. इतने में उनकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने लगता है. ये पूरा वीडियो उन्होंने पौराणिक सीरियल्स में इस्तेमाल होने वाली शुद्ध हिंदी में शूट किया है, जो सुनने में काफी दिलचस्प और मजे़दार लग रहा है.
‘पार्थ, रथ को उधर ही ले चलो’
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर v__s__parmar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 23 नवंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 51 मिलियन यानि 5.1 करोड़ लोग देख चुके हैं, जबकि 2.6 मिलियन लोगों ने इसे पसंद किया है. इस पर लोगों के जो कमेंट आए हैं, वो भी कमाल हैं. ज्यादातर यूज़र्स ने लिखा कि उन्हें वीडियो बहुत पसंद आया है. एक यूज़र ने लिखा- ‘ऐसा लग रहा है कि हम महाभारत काल में पहुंच गए हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘पार्थ, रथ उधर ही ले चलो, ये अति उत्तम है.’





