लड़की ने कराया स्वयंवर, धनुष उठाने वाले से ही करेगी शादी, दूल्हे के फूफा ने कर दिया कांड

आपने रामायण पढ़ी या देखी होगी. उस दौर में लड़कियां अपने वर का चुनाव खुद करती थीं. माता सीता ने भी अपने शादी के लिए स्वयंवर का आयोजन करवाया था. इस स्वयंवर में शर्त ये थी कि जो भी सामने रखे धनुष को उठाएगा, माता सीता उसके ही गले में जयमाला डालेंगी. उस दौर में कई राजा-महाराजा ऐसे स्वयंवरों में हिस्सा लेने आते थे.

आज के दौर की बात करें तो अब शादियां घरवालों की मर्जी या खुद लड़का-लड़की की पसंद से तय हो जाती हैं. इसके बाद कपल अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए इवेंट मैनेजमेंट टीम की हेल्प लेता है. कोई अपनी एंट्री ग्रैंड बनवाता है तो कोई ख़ास तरह का थीम सेलेक्ट करता है. शादियों को अलग बनाने की इस कड़ी में एक जोड़े ने राम-सीता के स्वयंवर को ही कॉपी कर डाला. लेकिन इसमें ऐसी गलती कर बैठा कि इस आइडिया का मजाक ही बन गया.

स्वयंवर में शामिल हुए रिश्तेदार
इस अनोखे स्वयंवर थीम शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक टेबल पर धनुष रखा नजर आया. इसी को उठाने वाले से दुल्हन की शादी होनी थी. लेकिन लोग तब हैरान रह गए जब इस धनुष को उठाने के लिए दूल्हे के घरवाले ही सामने आ गए. कभी दूल्हे का भाई धनुष उठाता नजर आया तो कभी दूल्हे के फूफा.

Back to top button