मस्ती में बलखाते नाग-नागिन, शायद ही पहले कभी देखा हो ये नज़ारा, बेसुध होकर नाच रहा है जोड़ा

जब भी किसी जीव के रोमांटिक लाइफ की बात करते हैं तो आपको सबसे पहले दिमाग में नाम नाग-नागिन के जोड़े का ही आता है. बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर सीरियल्स तक में इसे दिखाया जाता है और इसे एक प्लॉट की तरह पेश किया गया. हालांकि इन जीवों के जोड़े को आपने नाचते और रोमांटिक मूड में शायद ही देखा होगा. सोशल मीडिया पर इस वक्त इसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
आपने नाग-नागिनों के नाचने के तमाम गाने और वीडियो फिल्मों में देखे होंगे. आज हम आपको इसका लाइव नज़ारा दिखाएंगे, जिसमें ये जोड़ा एक-दूसरे से अलग होने के लिए तैयार ही नहीं है. उन्हें आप मिनटों तक एक दूसरे के साथ ही नाचते हुए देखेंगे, मानो वे काफी खुशहाल मूड में हैं. कुछ लोगों को ये लड़ाई भी नज़र आ रही है लेकिन ज्यादातर लोगों को ये रोमांटिक डांस लग रहा है.
नाग-नागिन का रोमांटिक डांस
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि विशालकाय नाग और नागिन झाड़ियों में झूलते हुए एक-दूजे के साथ ही सड़क पर आ जाते हैं. इस दौरान सांपों एक दूसरे से लिपटते हुए और एक-दूसरे के बिल्कुल साथ-साथ नज़र आ रहे हैं. इस अजीबोगरीब हरकत को देखकर पास से गुजर रहे लोग चौंक भी गए. उन्हें इस तरह देखकर लग रहा है कि ये शायद नाग-नागिन का ये रोमांटिक डांस है, जिसे आमतौर पर देखा नहीं जाता है. नागों का यह अनोखा व्यवहार लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसवीडियो को लोग किसी फिल्मी सीन जैसा मान रहे हैं.





