शख्स ने खुशी-खुशी खरीदी सेकंड हैंड कार, तुरंत हुआ गलती का अहसास

आज के समय में कार लोगों की जिंदगी का जरुरी हिस्सा बन गया है. चाहे भारत हो या विदेश, लोग कार रखना प्रेफर करने लगे हैं. जिसकी जैसी हैसियत, उसके हिसाब से कार खरीदते हैं. दुनिया में सेकंड हैंड कार की भी काफी डिमांड है. कई लोगों के पास इतना पैसा होता है कि वो एक कार से बोर होकर दूसरा खरीदते हैं. साथ ही कुछ लोग कार में जरा सी खराबी आ जाने के बाद उसे बेच देते हैं, जिसे मैकेनिक से ठीक करवा कर दुबारा सेल किया जाता है. जो नई कार अफोर्ड नहीं कर पाते, वो सेकंड हैंड कार पर्चेस कर लेते हैं.

उटाह में रहने वाले एक शख्स ने भी शोरूम से सेकंड हैंड कार ली थी. इसके लिए शख्स ने चार हजार डॉलर यानी करीब तीन लाख 39 हजार रुपए चुकाए थे. लेकिन कार चलाने के बाद उसे इसमें कई डिफेक्ट्स नजर आए. साथ ही वो कार से खुश नहीं था. ऐसे में जब वो कार लौटाने शोरूम में आया, तो उसे बताया गया कि इन कारों को रिटर्न नहीं किया जा सकता. ये सुनते ही शख्स भड़क गया. आगे उसने जो किया, उसके बाद शोरूम को भारी नुकसान चुकाना पड़ गया.

शोरूम में ही मार दी टक्कर
जानकारी के मुताबिक़, उटाह के इस युवक ने सैंडी के टिम डेहल मजदा साउथटाउन से सेकंड हैंड कार खरीदी थी. युवक का नाम माइकल मुर्रे बताया जा रहा है. उसने सुबारू का पुराना मॉडल खरीदा था. इसे मैकेनिक स्पेशल टैग के साथ बेचा गया था. माइकल जब कार ले गया तब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ. उसे कार में कई खामियां नजर आई, जिसके बाद उसने शोरूम से कार रिटर्न कर उसे पैसे वापस देने को कहा. लेकिन शोरूम ने इससे इंकार कर दिया. पैसे ना मिलता देख माइकल को गुस्सा आ गया और उसने उसी कार से शोरूम को टक्कर मार दी.

हुआ भयंकर नुकसान
जब शोरूम ने कार लेने से इंकार कर दिया, तभी माइकल ने शोरूम को बर्बाद करने की धमकी दी थी. इसके बाद वो बाहर निकला और अपनी कार में बैठ गया. थोड़ी देर बाद उसने कार से ही शोरूम में टक्कर मार दी. इससे शोरूम को दस हजार डॉलर का नुकसान हुआ. एक कार को भी इसमें नुकसान उठाना पड़ा. सैंडी पुलिस ने माइकल को अरेस्ट कर लिया और उसपर करवाई शुरू कर दी है.

Back to top button