75 साल के बूढ़े ने की 20 साल की लड़की से शादी, 8 बच्चों का बाप! तेजी से वायरल हुआ मामला

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी खबरें वायरल होने लगती हैं जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है. सोशल मीडिया आभासी और भ्रम की दुनिया है, यहां पर जो कुछ भी होता है, उसपर आंख बंद कर के भरोसा नहीं किया जा सकता. इन दिनों एक खबर वायरल हो रही है, जो अजीबोगरीब है. एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि एक 75 साल के बूढ़े ने 20 साल (75 year old man marry 20 year old girl) की जवान लड़की से शादी कर ली. वो पहले से ही 8 बच्चों का बाप था.
इंस्टाग्राम अकाउंट कॉमेडी क्लब (@funny_way786) पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया गया है जो हरियाणा के पलवल का है. पोस्ट में बताया गया है कि एक 75 साल के बूढ़े ने 20 साल की लड़की से शादी कर ली. वो शख्स पहले से 8 बच्चों का पिता था. जब दोनों की खबर फैली तो लोग भड़क उठे. लोगों के गुस्से से बचने के लिए उन्होंने हाई कोर्ट से सुरक्षा मांगी. चूंकि ये एक वायरल खबर है, इस वजह से इसपर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता. जब हमने खबर के बारे में इंटरनेट पर ज्यादा जांच की तो हमें पता चला कि खबर असली है, पर पूरी तरह सच नहीं है.





