इन चीजों के दान से धन में होगी बढ़ोतरी

सनातन धर्म में मोक्षदा एकादशी का दिन बहुत महत्व रखता है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है और यह सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते और व्रत रखते हैं। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी व्रत रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल यह व्रत 11 दिसंबर (Kab Hai Mokshada Ekadashi 2024) को रखा जाएगा, तो चलिए इस दिन क्या दान करना शुभ माना जाता है, आइए उसके बारे में जानते हैं।
मोक्षदा एकादशी पर करें ये दान
मोक्षदा एकादशी के दिन मक्का, चावल, गेहूं, मूंगफली, गुड़, गर्म कपड़े और गरीबो भोजन और धन आदि का दान करें। ऐसी मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी के दिन इन चीजों का दान करने से घर में सुख और शांति आती है। साथ ही अन्न- धन में बढ़ोत्तरी होती है। कहते हैं कि इस पावन तिथि पर जरूर कुछ न कुछ दान करना चाहिए, क्योंकि हिंदू धर्म में दान को किसी भी पर्व का अहम भाग माना गया है।
इसलिए इस दिन क्षमता अनुसार दान जरूर करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
मोक्षदा एकादशी 2024 पारण समय (Mokshada Ekadashi 2024 Parana Samay)
वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी तिथि 11 दिसंबर को देर रात 03 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 12 दिसंबर को देर रात्रि 01 बजकर 09 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए इस साल मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर (Kab Hai Mokshada Ekadashi 2024) को रखा जाएगा।वहीं, इस व्रत का पारण 12 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से लेकर 09 बजकर 09 मिनट के बीच किया जा सकता है।





