जम्मू: हीरानगर के बॉर्डर एरिया में घूमता मिला विदेशी पर्यटक हिरासत में

हीरागनर के चकड़ा से सटे चक भगवाना में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों ने साइकिल पर घूमते इटली के एक पर्यटक टोरिनो से सियाका मार्को को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उन्हें आगे जाने दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे स्थानीय लोगों ने बार्डर पुलिस पोस्ट चकड़ा को सूचना दी कि क्षेत्र में एक विदेशी नागरिक घूम रहा है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए मढ़ीन पुलिस पोस्ट लाया गया। पूछताछ में उसके पास से वीजा ऑन अराइवल मिला है।

वह 12 नवंबर 2024 को अटारी बॉर्डर से भारत आया था और अमृतसर में रुका था। यहां उसने भारतीय सिम खरीदा। अमृतसर में दो रात और पंजाब के दीनानगर में एक रात रुका था। पता चला कि हाईवे पर जाम के चलते पर्यटक ने सीमावर्ती इलाके से जाने वाले रूट को चुना था।

Back to top button